मोतिहारी21अप्रैल25*पुलिस ने 324 बोतल शराब के साथ एक शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार
फ़ोटो पताही थाना में बरामद शराब एवं गिरफ्तार शराब कारोबारी
पताही . थाना क्षेत्र के जिहुली गोनाही पथ से पुलिस ने दो बाइक के साथ 324 बोतल नेपाली सोफिया शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है . गिरफ्तार शराब कारोबारी थाना क्षेत्र के बेतवना गांव का विजेस कुमार है . थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिला कि दो बाइक पर शराब कारोबारी शराब बिक्री को नेपाल से शराब ला रहे है . पुलिस ने जिहुली गोनाही पथ में छापेमारी कर दो बाइक, 324 बोतल नेपाली शराब , एवं एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया . गिरफ्तार शराब कारोबारी को पुलिस ने पूछ ताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है . छापेमारी में थानाध्यक्ष के साथ दरोगा अजय कुमार एवं पुलिस बल शामिल थे

More Stories
कौशाम्बी 7 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 7 मार्च 26*आपसी सौहार्द को मजबूत करता है होली पर्व ~ अविनाश पाण्डेय*
कौशाम्बी 7 मार्च 26*जनपद की शालिनी का आईएएस 2026 में हुआ चयन*इतिहास के पन्नों में फिर जनपद का नाम हुआ रोशन*