मेरठ8अगस्त2026*शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा के बाद सीएम का सम्बोधन……*
मेरठ से फ़हीम अख़्तर की रिपोर्ट यूपीआजतक
मेरठ*जनपद मेरठ में आज मुझे शिवभक्त कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा करने का अवसर प्राप्त हुआ। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के लाखों शिवभक्त इस पावन यात्रा का हिस्सा बने हुए हैं।
सभी कांवड़ यात्रियों का उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए हम पूरी तत्परता के साथ तैयार हैं।
देवाधिदेव महादेव के प्रति अपनी भक्ति के साथ सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहे कांवड़ यात्री ऐसे समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं, जो सामाजिक समता और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करता है।
जाति-पाति, प्रांत-क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर, हर एक श्वास शिव के नाम और “शिवो भूत्वा शिवं यजेत्” के भाव के साथ शिवत्व में एकाकार होने के लिए शिवभक्त श्रद्धा और समर्पण के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
शिवभक्त कांवड़ यात्रियों के लिए प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा की व्यवस्थाएं कर रखी हैं।
जिला प्रशासन के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट तथा पुलिस के सभी कार्मिक, जोन, रेंज, जनपद, सर्किल और थाना क्षेत्र से लेकर बीट स्तर तक के पुलिस अधिकारी पूरे श्रद्धा भाव के साथ इस अभियान का हिस्सा बने हुए हैं और कांवड़ यात्रियों को हर प्रकार की सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं।
पवित्र शिवालयों में जलाभिषेक के लिए लाखों की संख्या में शिव भक्तगण तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
सभी कांवड़ यात्रियों का मैं प्रदेश सरकार की ओर से स्वागत व अभिनंदन करता हूं।
*—मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ*

More Stories
पूर्णियां बिहार8अगस्त 26* मरंगा टोल प्लाजा के पास मोबाइल छीनने वाले 2 अपराधी मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार,
सहारनपुर8अगस्त26*68 लाख के गबन में चीनी मिल का लेखाकार गिरफ्तार
सुल्तानपुर8अगस्त26*शाकिब हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जमीन के लालच में जीजा की हत्या—चार गिरफ्तार