मुरैना3अगस्त24*सीएमएचओ डॉ. उपाध्याय ने नवीन सिविल अस्पताल जौरा का किया निरीक्षण
मुरैना 02 अगस्त 2024/सीएमएचओ डॉ. पदमेश उपाध्याय ने सिविल अस्पताल जौरा के नवीन का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व विधायक श्री सूवेदार सिंह रजौधा सहित बीएमओ, अन्य निर्माण एजेन्सी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
सीएमएचओ डॉ. पद्मेश उपाध्याय हाल ही में नव-निर्मित सिविल अस्पताल विकासखंड जौरा के नवीन भवन का निरीक्षण करने पहुंचे। यह भवन लगभग 10 करोड़ की लागत से बनाया है। नवीन सिविल अस्पताल में 30 बिस्तरों की सुविधा, ओटी के दो रूम बनाए गए हैं। विशेष बात यह भी है कि यहां फायर सेफ्टी से भवन को सुसज्जित किया गया है। अस्पताल की बिल्डिंग में वाटर रिचार्जिंग की भी सुविधा है, 30 बिस्तरों वाले इस भवन में ओपीडी के लिए 10 रूम बनाए गए हैं। मरीजों के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था भी की गई है।
निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. पद्मेश उपाध्याय ने अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। कुछ जगह छोटी-मोटी कमियां दिखीं, उनको शीघ्र ही पूर्ण करने के निर्देश दिये। सीएमओ ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. आरएस सैमिल को भी नवीन भवन में सामान शिफ्ट करने निर्देश दिए।
सीएमएचओ ने विलगांव सब सेंटर का किया निरीक्षण
सीएमएचओ डॉ. उपाध्याय ने बिलगांव सब सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां पर दो हाई रिस्क महिलाओं की आईडी अनकंप्लीट थी, उसे तत्काल कंप्लीट करने के निर्देश दिए। ओपीडी को भी बढ़ाने की हिदायत दी गई। इसी क्रम में बन रहे नवीन भवन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान बीएमओ डॉ. सैमिल भी उनके साथ थे।

More Stories
मथुरा 22 जून 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयाश के अभियोग में वाँछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
बांदा 22 जून 26* आयुक्त सभागार, बांदा में मंडलीय विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।*
बांदा 22 जून 26*जिलाधिकारी अमित आसेरी की प्रेरणा से शीतल जल एवं छबील वितरण कैंप ने आज 53 दिन किया पूर्ण*