मुम्बई30अगस्त25*केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को मुंबई पहुंचे और लालबाग के राजा के दर्शन किए।
उन्होंने अपने परिवार के साथ लालबाग के राजा की पूजा-अर्चना की।
मुम्बई*केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मुंबई के लालबाग के राजा के दर्शन मात्र से सारे दुःखों का निवारण हो जाता है। गणपति बाप्पा के इस विराट स्वरूप को देखने के लिए पूरे साल इंतजार रहता है।
उन्होंने कहा कि आज लालबाग के राजा के दर्शन-पूजन किए। गणपति बप्पा सभी पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौजूद थे।
लालबाग के राजा के दर्शन के बाद अमित शाह सीएम देवेंद्र फडणवीस के घर पहुंचे, जहां उन्होंने श्री गणेश जी की पूजा की। इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भगवान गणेश का दर्शन-पूजन किया। गणपति से सभी के कल्याण की प्रार्थना की। गणपति बप्पा मोरया।
More Stories
नई दिल्ली 16 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 16 अक्टूबर 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
वाराणसी 16 अक्टूबर 26*काशी विश्वनाथ मंदिर में गूंजी देवी भजनों की मधुर स्वर लहरियां, रंजना राय सम्मानित