मुम्बई29जून25*दिलजीत दोसांझ की ‘सरदार जी 3’ पर विवाद, हानिया आमिर को लेकर बवाल*
मुम्बई*भारतीय दर्शकों के दिलों में बसे पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। विवाद तब शुरू हुआ जब उनकी आगामी फिल्म ‘सरदार जी 3’ के ट्रेलर में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर नजर आईं। इसकी वजह से उनके प्रशंसक उनसे नाराज हैं। दरअसल, हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए थे, जिसके चलते कई पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स भारत में बंद कर दिए गए। ऐसे में हानिया के साथ दिलजीत की यह फिल्म भारी पड़ रही है।
खबर है कि ‘बॉर्डर 2’ के निर्माताओं ने दिलजीत दोसांझ को फिल्म से हटाने का फैसला लिया है और उनकी जगह ‘बैड न्यूज’ के अभिनेता व सिंगर एमी विर्क को अंतिम रूप देने पर विचार कर रहे हैं। यह निर्णय फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा निर्माताओं से दिलजीत को फिल्म से हटाने की अपील के बाद लिया गया।
More Stories
लखनऊ 25 अक्टूबर 26*29 एवं 30 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है*
जयपुर 25 अक्टूबर 2026*कुंभलगढ़ होटल में अनिल पाटोदिया और अशोक कनौजिया का भव्य स्वागत
वाराणसी 25 अक्टूबर 26*काशी में मोदी ने कपड़ा फैक्ट्री का उद्घाटन किया…