मुज़फ्फरनगर28नवम्बर24*पूर्व विधायक शाहनवाज राणा गिरफ्तार, अदालत ने जारी किये थे गिरफ्तारी वारंट
मुजफ्फरनगर – बिजनौर सदर विधानसभा के पूर्व विधायक शाहनवाज राणा को मुज़फ्फरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपर जिला जज के आदेश पर यह गिरफ्तारी की गई है।
मुजफ्फरनगर के अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या चार मुजफ्फरनगर द्वारा थाना मंसूरपुर के मुकदमा अपराध संख्या 916/ 2012 हरिओम आदि में कई बार शाहनवाज राणा के वारंट जारी किए गए थे, लेकिन इस मामले में शाहनवाज राणा अदालत में पेश नहीं हो रहे थे।
जिसके बाद 19 अक्टूबर को अदालत ने शाहनवाज राणा के गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए थे, इसके बाद आज मंसूरपुर पुलिस ने पूर्व विधायक शाहनवाज राणा पुत्र स्वर्गीय बदर राणा को गिरफ्तार कर लिया है ।
पुलिस पूर्व विधायक को अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है, इस मामले में 30 नवंबर को अगली सुनवाई की तारीख नियत है।

More Stories
रोहतास26मई26*आगामी बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सासाराम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।*
पूर्णिया बिहार26मई26* बकरीद पर अमन का पैगाम: ईद उल अजहा सौहार्द से मनाने का संकल्प*
भागलपुर 26मई26*पुलिस कि बड़ी सफलता सुलतानगंज थाना अंतर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भदन,