मुजफ्फरनगर3अगस्त26*मुजफ्फरनगर पुलिस ने दी मानवता की मिसाल, गर्भवती कांवड़िया की कराई सुरक्षित डिलीवरी
मुजफ्फरनगर*जनपद मुजफ्फरनगर आज दिनांक(03.08.2026)श्रावण मास में सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल: मुजफ्फरनगर पुलिस ने गर्भवती कांवड़िया की कराई सुरक्षित डिलीवरी, जिला अस्पताल में जुड़वा शिशुओं का हुआ सुरक्षित जन्म।*
*श्रावण मास कांवड़ यात्रा.2026 के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा एक बार फिर मानवता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गर्भवती कांवड़िया की समय पर सहायता कर सुरक्षित उपचार सुनिश्चित कराया गया।*
*आज दिनांक(03.08.2026) को दिल्ली निवासी महिला कांवड़िया नेहा, हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद मुजफ्फरनगर पहुंची थीं। इसी दौरान उन्हें अचानक प्रसव पीड़ा (लेबर पेन) शुरू हो गई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के. मिश्रा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा बिना विलंब किए गर्भवती महिला कांवड़िया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।*
*जिला अस्पताल में चिकित्सकों की टीम द्वारा त्वरित एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया गया, जिसके परिणामस्वरूप महिला कांवड़िया नेहा ने सकुशल दो जुड़वा शिशुओं को जन्म दिया। वर्तमान में प्रसूता एवं दोनों नवजात पूर्णतः सुरक्षित हैं तथा चिकित्सकीय निगरानी में हैं।*
*घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसूता एवं नवजात शिशुओं का कुशलक्षेम जाना, उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया तथा उपहार भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।*
*मुजफ्फरनगर पुलिस श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं हरसंभव सहायता के लिए निरंतर तत्पर है, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु अपनी यात्रा सुरक्षित एवं सकुशल पूर्ण कर सके*
More Stories
मुजफ्फरनगर 20 सितम्बर 26 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में इंचार्ज अध्यापक निलंबित,
नई दिल्ली 20 सितंबर 26*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।
कानपुर नगर 20 सितंबर 26*फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाला 10 हजार का इनामी गिरफ्तार