मुजफ्फरनगर17अक्टूबर26* खालापार पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर खलील गिरफ्तार,,,
लोकेन्द्र गौतम
ब्यूरो चीफ, सहारनपुर मंडल
यूपीआजतक
मुजफ्फरनगर। जनपद में अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खालापार पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान खलील (48 वर्ष) पुत्र यासीन, निवासी खालसा पट्टी, सुजडू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मास्टर सराफत के कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है।
More Stories
मुजफ्फरनगर: 17 अक्टूबर 26 ग्राम भंडूरा में राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी की जनसंपर्क सभा, आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26*प्रियागोल्ड बिस्किट पर मुक़दमा चलेगा….*
सहारनपुर 17 अक्टूबर 26*जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विशेष अभियान के तहत एसएएम इण्टर कॉलेज एवं जेवी जैन डिग्री कॉलेज में किया गया विभिन्न बूथों का निरीक्षण….*