मुजफ्फरनगर10जनवरी24*कुल 35 वाहनों की नीलामी कराकर निस्तारण कराया गया, जिसमें 6,00,000/- रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।*
*मुज़फ्फरनगर थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा वर्ष 2011 से थाने पर खडे कुल 35 वाहनों की नीलामी कराकर निस्तारण कराया गया, जिसमें 6,00,000/- रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।*
अवगत कराना है कि जनपद में वर्षों से थानों पर खड़े लम्बित वाहनों के निस्तारण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी खतौली के नेतृत्व में माननीय न्यायालय के आदेशानुसार थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 10.01.2024 को वर्ष 2011 से थाने पर खडे कुल 35 वाहनों की नीलामी कराकर निस्तारण कराया गया जिसमें कुल 6,00,000/- रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
*निस्तारित किए गए वाहनों का विवरणः-*
➡️ 27 वाहन चार पहिया।
➡️ 08 वाहन दो पहिया।
*नीलामी के दौरान उपस्थित अधिकारीगणः-*
*1.* डॉ0 रवि शंकर क्षेत्राधिकारी खतौली, मुजफ्फरनगर।
*2.* श्री अमित स्तोगी नायब तहसीलदार खतौली, मुजफ्फरनगर।
*3.* श्री अखिल चौधरी थानाध्यक्ष थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर।
*4.* है0मौ0 प्रवीन कुमार थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर।

More Stories
भागलपुर 22 अप्रैल 26**सौर मेला का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन*
लखनऊ २२ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अयोध्या २२ अप्रैल २६ * शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, विरोध पर बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल