मुजफ्फरनगर 17 नवम्बर 26*समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल हैं थाना सिविल लाइन प्रभारी रघुराज सिंह*
*थाना सिविल लाइन प्रभारी रघुराज सिंह ऐसे ही पुलिस अधिकारियों में शुमार, जिनकी सेवाओं, उपलब्धियों और कहानी व अपनी कार्यप्रणाली और कर्तव्यपरायणता से अलग ही पहचान*
*थाना सिविल लाइन प्रभारी रघुराज सिंह व उनकी टीम को ई-रिक्शा यूनियन एवं मृतक के परिजनों ने उन्हें किया सम्मानित*
तस्लीम बेनकाब
मुज़फ्फरनगर।पुलिस की वर्दी केवल एक जिम्मेदारी का प्रतीक नहीं होती, बल्कि यह साहस, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा के संकल्प को भी अपने भीतर समेटे रहती है। इस वर्दी की असली पहचान तब बनती है, जब इसे पहनने वाला अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करता है। थाना सिविल लाइन प्रभारी रघुराज सिंह ऐसे ही पुलिस अधिकारियों में शुमार हैं, जिनकी सेवाओं, उपलब्धियों और कहानी व अपनी कार्यप्रणाली और कर्तव्यपरायणता से अलग पहचान बनाने का प्रयास किया हुआ है और एक और सराहनीय कार्य को अंजाम देते हुए थाना सिविल लाइन प्रभारी रघुराज सिंह ने ई-रिक्शा चालक शमीम की लूट के बाद हुई हत्या का सफल अनावरण किया। थाना सिविल लाइन प्रभारी रघुराज सिंह व उनकी टीम को ई-रिक्शा यूनियन एवं मृतक के परिजनों ने उन्हें सम्मानित किया।

More Stories
लखनऊ 17 नवम्बर 26*SIR-2026 की फाइनल लिस्ट में आपका नाम आ जाने के बाद भी आपका नाम वोटर लिस्ट से कट सकता है।
गोरखपुर 17 नवम्बर 26*महिलाओं की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी का आधुनिक तकनीक से उपचार, डॉ. रितेश सिंह ने की विशेष रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी
नई दिल्ली 17 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें