September 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर, 30 सितंबर 2026। : टूरिस्ट बस की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की दर्दनाक मौत, चालक बस लेकर फरार

मुजफ्फरनगर, 30 सितंबर 2026। : टूरिस्ट बस की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की दर्दनाक मौत, चालक बस लेकर फरार

ब्रेकिंग न्यूज,,,

मुजफ्फरनगर, 30 सितंबर 2026। : टूरिस्ट बस की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की दर्दनाक मौत, चालक बस लेकर फरार

लोकेन्द्र गौतम
ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल
यूपीआजतक

मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरला–बसेड़ा मार्ग के समीप एक छात्रा स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही टूरिस्ट बस ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्रा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस चालक बस को लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर छपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और फरार बस चालक की पहचान के प्रयास में जुटी है। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Taza Khabar