मुजफ्फरनगर 28 सितंबर 26*प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चौंपियनशिप में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के शिव चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक
लोकेन्द्र गौतम
ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक
मुजफ्फरनगर होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा के प्रतिभाशाली छात्र शिव चौधरी ने प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चौंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता बरेली में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चौंपियनशिप में आयोजित हुई।
शिव चौधरी ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल और शानदार प्रदर्शन के दम पर सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए मंडल चौंपियन बनने का गौरव भी प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शिव चौधरी जड़ौदा निवासी अनुज चौधरी के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा निरंतर अभ्यास को दिया।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय की ओर से श्री सतकुमार, योगाचार्य, बरेली में उपस्थित रहें और छात्र का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रर्वेंद्र दहिया ने शिव चौधरी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की
More Stories
मुजफ्फरनगर 28 सितंबर 26* शहीदे आजम सरदार भगत सिंह को उनकी जयंती पर देश प्रेम और बलिदान के लिए याद किया*
अयोध्या 28 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ 28 सितम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*