मुजफ्फरनगर 20 सितम्बर 26* शाहरुख पठान एनकाउंटर के बाद पारिवारिक रंजिश का मामला पुलिस तक पहुंचा
*लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*
मुजफ्फरनगर। खालापार थाना क्षेत्र के दक्षिणी खालापार इलाके में करीब एक वर्ष पहले पुलिस मुठभेड़ में मारे गए शाह रुख पठान के नाम को लेकर परिवार के भीतर चल रही कथित रंजिश अब पुलिस तक पहुंच गई है। मामले में शाह रुख पठान के भाई दिलनवाज खान ने अपने ही परिवार के कुछ सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिलनवाज खान का आरोप है कि उसके भाई शाह रुख पठान पुत्र जरीफ पठान के खिलाफ हत्या, लूट और डकैती समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज थे। करीब एक वर्ष पहले मुजफ्फरनगर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में शाह रुख पठान की मौत हो गई थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस घटना के बाद परिवार के भीतर आपसी विवाद और रंजिश बढ़ती चली गई। शिकायत में दिलनवाज खान ने अपने भाई शोएब पठान, निफाद पठान और पिता जरीफ पठान पर रंजिश रखने तथा उसे और उसकी पत्नी को कथित रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि परिवार के कुछ लोगों को संदेह था कि दिलनवाज खान ने ही पुलिस को शाह रुख पठान के संबंध में जानकारी दी थी, जिसके बाद उसका एनकाउंटर हुआ।
दिलनवाज खान ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि शाह रुख पठान के एनकाउंटर से उसका कोई लेना-देना नहीं था और इस घटना को लेकर उसके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की सत्यता, पारिवारिक विवाद की पृष्ठभूमि और कथित धमकी व उत्पीड़न से जुड़े तथ्यों की जांच की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
कौशाम्बी 20 सितंबर 26*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ*
पूर्णिया बिहार 20 सितंबर 26 *प्राइवेट स्कूल ही सीमांचल की शिक्षा की रीढ़: डॉ. दिलीप जायसवाल*
पूर्णिया बिहार20सितंबर26* मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो का सेवा संकल्प, रक्तदान कर बचाई जिंदगियां*