मुजफ्फरनगर, 20 सितंबर 2026*महर्षि कालू बाबा जी का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया
लोकेन्द्र गौतम, ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल, यूपीआजतक
मुजफ्फरनगर के महर्षि कश्यप चौक पर कुल गुरु महर्षि कालू बाबा जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजन एवं हवन के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर सुख-समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना की। इसके बाद उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल, चरथावल विधायक श्री पंकज मलिक, श्री राकेश शर्मा, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, श्री मोहन तायल, श्री जलसिंह फौजी, श्री नवीन कश्यप, श्री संजीव कश्यप मास्टर, श्री सुखपाल कश्यप (कानूनगो), श्री मुकेश कश्यप एडवोकेट, अमित कश्यप एडवोकेट, विजय कश्यप, डॉ. मोहन कश्यप, सोनू कश्यप, राजू कश्यप और विपिन कश्यप सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जन्मोत्सव कार्यक्रम में माताओं, बहनों और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूजा-अर्चना और हवन के दौरान पूरा परिसर धार्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया। आयोजन के अंत में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया
More Stories
मथुरा 20 सितंबर 26*थाना जैत पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मुजफ्फरनगर 20 सितम्बर 26* शाहरुख पठान एनकाउंटर के बाद पारिवारिक रंजिश का मामला पुलिस तक पहुंचा
मुजफ्फरनगर, 20 सितंबर 2026*पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र वर्मा जी के 110 वी जयंती पर सर्व समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया