मुजफ्फरनगर 16 सितंबर 26*नई मंडी पुलिस का बड़ा धमाका, 52 लाख के गांजे संग तस्कर गिरफ्तार ,,कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा की सख्त कार्रवाई से तस्करों में मचा हड़कंप
*लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*
जनपद मुज़फ्फरनगर में अपराधियों और नशे के सौदागरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रही नई मंडी पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। नई मंडी कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा की जांबाज कार्यशैली दूरदर्शी रणनीति और सख्त कमान का ही नतीजा है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था का इकबाल बुलंद है। अपराधियों को सलाखों के पीछे धकेलने की उनकी रफ्तार ने तस्करों और बदमाशों के छक्के छुड़ा दिए हैं ऑपरेशन सवेरा के तहत कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर चेकिंग अभियान चलाया पुलिस की पैनी नजरों और सटीक मुखबिरी के आधार पर एक संदिग्ध कैंटर को रोका गया जिसमे तलाशी लेने पर वाहन से 103.90 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ बाजार में इस बरामद खेप की अनुमानित कीमत करीब 52 लाख रुपये बताई जा रही है कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गांजा तस्कर शिवा पुत्र धीर सिंह को मौके पर ही दबोच लिया तस्करी में प्रयुक्त कैंटर को भी पुलिस ने तुरंत सीज कर अपनी हिरासत में ले लिया है कड़ाई से की गई पूछताछ में तस्कर ने कबूला कि वह और उसके साथी आंध्र प्रदेश के दूर-दराज इलाकों से गांजे की बड़ी खेप सस्ते दामों पर खरीदते थे। इसके बाद इसे मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली जैसे जिलों में सप्लाई कर युवाओं को नशे की गर्त में धकेल रहे थे।
नई मंडी कोतवाली की कमान जब से आनंद देव मिश्रा ने संभाली है, तब से अवैध धंधों पर करारी चोट पहुंची है। उनके नेतृत्व में मिली इस विशाल कामयाबी की पूरे जिले में जमकर सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आनंद देव मिश्रा जैसे दबंग और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रहते नई मंडी में कोई भी अपराधी पनप नहीं सकता पुलिस अब इस अंतरराज्यीय नेटवर्क के अन्य आकाओं और स्थानीय कनेक्शनों का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है। प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि नशे का कारोबार करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।
More Stories
ग्रेटर नॉएडा 17 सितंबर 26*यमुना एक्सप्रेसवे पर ₹1 में हेलीकॉप्टर सेवा का प्रस्ताव, हेलमेट मैन ने दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर 16 सितंबर 26*बारात में शराब पीने को लेकर विवाद, सुजड़ू में रिश्तेदारों के बीच मारपीट**
मुजफ्फरनगर 16 सितंबर 26 अस्पताल संचालक से 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप,