September 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर 13 सितंबर 26*मुजफ्फरनगर के सुप्रसिद्ध इवान मल्टीसपेशलिटी अस्पताल में करोड़ों का गबन*

मुजफ्फरनगर 13 सितंबर 26*मुजफ्फरनगर के सुप्रसिद्ध इवान मल्टीसपेशलिटी अस्पताल में करोड़ों का गबन*

मुजफ्फरनगर 13 सितंबर 26*मुजफ्फरनगर के सुप्रसिद्ध इवान मल्टीसपेशलिटी अस्पताल में करोड़ों का गबन*

*लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*

मुजफ्फरनगर 13 सितंबर 26 भोपा रोड पर स्थित इवान मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में करीब एक करोड़ रुपये की भारी वित्तीय धोखाधड़ी और गबन का बड़ा मामला सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल के पूर्व अकाउंटेंट को गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल के पूर्व अकाउंटेंट पर आरोप है कि उसने अपने साथियों और परिजनों के साथ मिलकर आयुष्मान भारत योजना समेत अस्पताल के वित्तीय खातों में जमकर हेरफेर की। इस फर्जीवाड़े में शामिल पूर्व अकाउंटेंट को नई मंडी थाना पुलिस ने पकड़ा और पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में नामजद बाकी चार अन्य आरोपियों की पुलिस लगातार तलाश कर रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, अकाउंट एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए अक्षय बंसल को अस्पताल के दैनिक वित्तीय लेन-देन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई थीं। वह अस्पताल के रिसेप्शन से आने वाले पैसों, कैंटीन के लेन-देन और टीपीए (थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर) से संबंधित वित्तीय खातों का पूरा काम संभालता था।

Taza Khabar