मुजफ्फरनगर 12 सितंबर 26*धोखाधड़ी कर खाते से ऑनलाइन पैसा निकाला*
लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*
मुजफ्फरनगर*तितावी थाना क्षेत्र में ऑनलाइन धोखाधड़ी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। ग्राम तितावी के रहने वाले राजमोहन के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग लेनदेन करके 1,79,994.51 रुपये उड़ा लिए। जब पीड़ित को अपने खाते से लगातार रकम कटने की जानकारी हुई, तो उसने तुरंत अपने बैंक खाते का पूरा विवरण निकाला और पुलिस को लिखित शिकायत दी। तितावी थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तितावी निवासी राजमोहन पुत्र राममेहर ने पुलिस को अपनी शिकायत में पूरी घटना की जानकारी दी है।

More Stories
उज्जैन 12सितंबर 26*बजरंग बली की शक्ति देख प्रशासन हुआ नतमस्तक, नहीं हटेगी मूर्ति*
उन्नाव 12सितंबर 26* उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन के मेगा हेल्थ कैंप में डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
गाजियाबाद 12सितंबर 26*इंदिरापुरम डी-मॉल कैफ़े में दबँगो की दबँगई ढा रही कहर