मुगलसराय22जनवरी2023* शहर कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक कालीमहाल में आहूत की गई।
बैठक में शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी 26 जनवरी से प्रारंभ होने जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की रूपरेखा और सफ़लता हेतु विचार विमर्श किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव सुश्री सरिता पटेल ने बताया कि नगर पालिक परिषद के अंतर्गत आने वाले मोहल्लों और वार्डो में पदयात्रा और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए शहर प्रभारी और जोनल प्रभारीयो की नियुक्ति की जा रही है। आनंद शुक्ल को शहर प्रभारी का कार्यभार और वार्डो को जोन में बांटकर बृजेश गुप्ता, दशरथ चौहान, नेहाल अख्तर बाबू , कमरूल बारी, विजय गुप्ता, तारीक अब्बास, भीम सिंह को जोनल प्रभारी का कार्यभार दिया गया।
कहा कि प्यार बांटते हुए क़रीब 3500 किलोमीटर का सफ़र पूरा होने जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा अब अपने आख़िरी पड़ाव की ओर अग्रसर है। निराशा के इस दौर में राहुल गांधी ने यात्रा के माध्यम से लोगों में विश्वास जगाया है। हम मिलकर, एक दूसरे का हाथ थाम कर, सब ठीक करेंगे, ऐसा भरोसा पैदा हुआ है। कदम न थमेंगे, न रुकेंगे, हम बढ़ते चलेंगे।
शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि शहर के 25वो वार्डो में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान डोर टू डोर पदयात्रा करेंगी। जिसमे सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता, कांग्रेस जनों का सहयोग रहेगा। कहा कि आत्मविश्वास, सफलता का प्रमुखतम् कारक है और जिसके पास धैर्य है, वह जो चाहे वह पा सकता है। राहुल गांधी जी धैर्य के तो पहले ही प्रतीक हैं और आज आत्म विश्वास से भी लबरेज़ हैं। भारत की अपेक्षाएं आपके लिए बढ़ रही हैं। भारत, आपके भारत जोड़ो के लक्ष्य के साथ खड़ा है।
पीसीसी सदस्य आनंद शुक्ल ने कहा मुझे जो शहर प्रभारी का जिम्मेदारी सौंपा गया है उसके लिए आभार व्यक्त करता हूं, इस अभियान को सफल बनाने में सभी कांग्रेस जन अपना अपना योगदान दें। भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी का महान संकल्प है, उतनी ही महान उनकी तपस्या है। महान संकल्प और महान तपस्या का फल भी हमेशा महान होता है।
सरिता पटेल, रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ल, बृजेश गुप्ता, दशरथ चौहान, विजय कुमार गुप्ता, कमरूल बारी, नेहाल अख्तर बाबू, राकेश कुमार सिंह, नवीन पाण्डेय, ट्रीजा एलियट, सतपाल सिंह, तारीक अब्बास, अनवर सादात, मो आफताब, संजय मिश्रा, नवासी गुप्ता, राजू चौहान, रमेश पाण्डेय, रामाश्रय शर्मा, मोहन गुप्ता, हंसराज शर्मा, कन्हैया केशरी, भगवान दास, महेश मंडल, शिवाधार, खेवई सिंह, मृत्युंजय शर्मा, प्रमोद मौर्या, अनिल कुमार,नितिन विश्वकर्मा, हिमांशु गुप्ता आदि लोग थे।
बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता व संचालन उपाध्यक्ष कमरूल बारी ने किया।

More Stories
भागलपुर5अगस्त26* एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
सतना5अगस्त26*प्रदर्शनकारियों पर FIR कर घिरी पुलिस: आंदोलन की हर तस्वीर में मोहम्मद आरिफ इकबाल, फिर भी नाम गायब*
बलिया5अगस्त26*बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन।