मुगलसराय21दिसम्बर24*केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा बाबा साहेब के प्रति अभद्र भाषा के सम्बंध में विरोध प्रदर्शन।
दिनांक 17 दिसंबर, 2024 को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने *भारत रत्न डॉ• बी• आर• अंबेडकर जी के बारे में राज्यसभा में बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की।*
ये टिप्पणियां न केवल भारत के महानतम नेताओं में से एक की अद्वितीय विरासत का अपमान हैं, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों का भी घोर अपमान है,जो उन्हें भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता के रूप में पूजते हैं। दिनांक 19 दिसम्बर को संसद में भाजपा सांसदो ने *विपक्ष के नेता मा•राहुल गांधी जी और अन्य सांसदो के साथ दुर्व्यवहार करने का प्रयास करने व मा• राहुुल गांधी जी के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करायी है* के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष मा• अजय राय जी-पूर्व मंत्री के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी मुगलसराय के संयुक्त तत्वाधान मे महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित जिलाधिकारी चन्दौली के नाम से उप जिलाधिकारी अविनाश कुमार को पत्रक सौंपा गया। जिसमें अमित शाह के इस्तीफे की और उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रुम से माफी मांगने की मांग किया गया।
*रामजी गुप्ता*
*निवर्तमान अध्यक्ष*
*शहर कांग्रेस कमेटी*
*मुगलसराय*
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*