मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक
मिर्जापुर:26 सितंबर 25 *वित्तीय व कानूनी अधिकारों के लिए जागरूकता कार्यशाला*
मिर्जापुर*सेवा पखवाड़ा अभियान एवं मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी के दिशा निर्देशानुसार आज दिनाक 26.09.2025 को कार्यालय स्तर पर posh act कार्यरत महिलाओं हेतु वित्तीय व कानूनी अधिकारों का जागरूकता कार्यशाला जनपद स्तर पर बाल कल्याण समिति मिर्जापुर के तत्वाधान में आयोजित किया गया । आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल कल्याण समिति के अध्यक्षता राम रक्षा पांडे के द्वारा की गई, कार्यक्रम के अध्यक्ष के द्वारा समस्त कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि posh act का मतलब है की यौन उत्पीड़न(रोकथाम निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 यह अधिनियम कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न को रोकने, निषेध करने और उसके निवारण के लिए बनाया गया है, ताकि महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण मिल सके।कोई भी कर्मचारी महिला जो कार्यालय या अपना कार्य घर पर भी रहते हुए ऑनलाइन कर रही है यदि उनके साथ ऑनलाइन अश्लील मैसेज संचार वीडियो कॉल अनुचित टिप्पणी इत्यादि हो रही है तो वह भी इस अधिनियम के अंतर्गत अपनी बातें कर सकती हैं। ये सभी बातें भी यौन उत्पीड़न के रूप में आती है। वह भी इस कानून के अंतर्गत अपनी शिकायत दर्ज कर सकती हैं। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि यदि कोई संस्थान चाहे सरकारी हो या गैर सरकारी इस अधिनियम का पालन नहीं करता है, तो उसे ₹50,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। जनपद स्तर पर स्थानीय समिति व कार्यालय स्तर पर आंतरिक परिवाद समिति का गठन होना आवश्यक है आप सभी मिशन शक्ति के अंतर्गत कार्य करते हुए महिला कल्याण विभाग में संचालित समस्त योजनाओं की संपूर्ण जानकारी का व्यापक प्रचार प्रसार आम जनमानस तक करें जिससे जनपद में अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सके और शासन के मंशा अनुरूप चल रहे इस कार्य को पूर्ण किया जा सके। क्योंकि आप सभी महिला कल्याण विभाग से नामित कार्यक्रम के ब्लाक नोडल हैं। आपकी जानकारी से ही समाज में परिवर्तन संभव इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री मनीष त्रिपाठी वी सुश्री रेनू पांडे और वन स्टाफ सेंटर ,हब फार इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन ,राजकीय दत्तक ग्रहण विशेष इकाई और शक्ति सदन के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 29 मार्च 26* पूर्णिया में पुलिस पर फायरिंग : एसपी सुश्री स्वीटी सेहरावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
नोयडा 30 मार्च 26*अखिलेश यादव पर बीजेपी के गुर्जर विधायक का बड़ा हमला*
कौशाम्बी 30 मार्च 26*नए सत्र में बच्चों का प्रवेश प्रारंभ प्रधानाचार्य ने तिलक लगा किया शुभारंभ बच्चों में उल्लास*