मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर22मई24*सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व पूर्व प्रमुख पहाड़ी चंद्रेश सिंह भाजपा में हुए सामिल।*
*दो हजार एक से पाँच तक ब्लॉक प्रमुख रहकर कर चुके है जनता की सेवा।*
*वर्ष 2003 में एमएलसी के चुनाव में भी थे मैदान में।*
*पड़री मिर्ज़ापुर।*
विकास खण्ड पहाड़ी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाउपाध्यक्ष चंद्रेश प्रताप सिंह मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के नेतृत्व एवं मौजूदगी में भाजपा में सामिल हुए।चंद्रेश सिंह वर्ष 2001 से दो हजार पाँच तक ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी के पद पर रहकर जनता की सेवा कर चुके है,जनपद स्तर पर जनता की सेवा के लिए इन्होंने वर्ष 2003 में मिर्ज़ापुर/सोनभद्र सीट से एमएलसी के भी चुनाव मैदान में उतरे संयोगबस जिसमे इनको सफलता नही मिली बावजूद इसके भी इनके अंदर जनता की सेवा करने की ललक आज भी देखने को मिलता है।
इसके बाद कई वर्षों से समाजवादी पार्टी से जुड़े एवं पहाड़ी ब्लॉक व ब्लॉक मुख्यालय के चर्चित व संघर्षसील एवं जनता के सुख दुःख में सामिल होने वाले पूर्व प्रमुख पहाड़ी व सपा जिलाउपाध्यक्ष चंद्रेश प्रताप सिंह को लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में सामिल होने से यह कयास लगाया जा रहा है की मझवां विधानसभा के विकास खण्ड पहाड़ी में भाजपा का वोट बैंक और मजबूत होगा।चंद्रेश सिंह को भाजपा में सामिल होते ही क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ता व पदाधिकारीयो में काफी खुशी देखी जा रही है।इस मौके पर जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह,लालगंज के पूर्व प्रमुख जय सिंह,ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी इन्द्रबहादुर पांडेय,मंडल अध्यक्ष पहाड़ी राजेश कुमार सोनकर,गोपाल सिंह समेत भाजपा के अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
नई दिल्ली3अगस्त26*यौन शोषण मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को बरी किया..!!*
लखनऊ3अगस्त26*डीपीसी में देरी से लेखपाल नाराज, पांच अगस्त से आंदोलन का किया एलान*
अयोध्या3अगस्त26*पवित्र सावन माह के पहले सोमवार पर अयोध्या में शिवभक्ति का उत्साह चरम पर।