मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर14जून24*नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने दूसरे दिन भी किया श्रमदान,ईओ जी लाल भी रहे मौजूद*
मीरजापुर।नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी,ईओ जी लाल ने घाटों पर चल रहे स्वच्छता अभियान के दूसरे दिन नगर के बरियाघाट एवं फतहां घाट पर साफ-सफाई, शिल्ट हटाकर श्रमदान किया।नपाध्यक्ष ने कहा की नगर के फतहा घाट पर काफी भीड़ उमड़ती है।इसीलिए यहां आने वाले लोगो को सफाई का भी विशेष ध्यान रखना होगा।पालिका द्वारा रखे गए डस्टबिन में ही कूड़ा करकट डाले,जिससे घाट स्वच्छ और सुंदर दिखाई दे।हम लोग बहुत भाग्यशाली है की हम लोग गंगा किनारे के वासी है और ऐसा कहा जाता है की गंगा के दर्शन मात्र से मुक्ति मिल जाती है।इसीलिए इस जीवनदायिनी और पवित्र गंगा को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। घाटों के किनारे रहने वाले लोगो को जागरूक होने के साथ ही सामाजिक संस्थाओं को भी आगे आना होगा।जिससे पीएम मोदी के निर्मल गंगा के सपने को साकार किया जा सके।इस मौके पर शशिधर साहू,सनथ केशरी,अभिषेक केसरवानी,ईओ जी लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
बांदा4अगस्त26*रानी दुर्गावती गावर्नमेंट मेडिकल कालेज बांदा(उप्र) व राजकीय जिला अस्पताल बांदा(उप्र) में समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा
लखनऊ4अगस्त26**सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री*
उत्तर प्रदेश4अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*