मिर्जापुर14अप्रैल25 जिले के एक होटल में एक प्रदर्शनी का
आयोजन विभा वैद्य के द्वारा किया गया जिसमें एक से बढ़कर एक पेंटिंग को प्रदर्शित किया गया। बातचीत के दौरान विभा वैद्य ने कहा कि जो विभिन्न प्रकार की पेंटिंग लगाई गई है हर पेंटिंग एक संदेश देती हैं जैसे कि आज के भागम-भाग ज़िंदगी में हम सब अपने समय को किसी ना किसी काम में व्यस्त रखते हैं। इसके साथ कुछ समय शान्ति से व्यतीत करने के लिए भी निकलना चाहिए इसके लिए कला का माध्यम सबसे प्रभावशाली माध्यम होता है। और कला के द्वारा ही हम कुछ नया भी कर सकते हैं, और इसके माध्यम से हम लोगों की जीवन शैली में भी बदलाव ला सकते हैं। इस प्रदर्शनी में शहर के बहुत से लोग आए।
More Stories
पिहानी (हरदोई)11 नवम्बर 26*पुलिस की मुस्तैदी, सीसी टीम ने वरवर मोड़ पर चलाया सघन चेकिंग अभियान*
लखनऊ 11 नवम्बर 26*लोक सेवा आयोग से चयनित गोरखपुर के 47 कनिष्ठ सहायकों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र*
लखनऊ11 नवम्बर 26*सपा कार्यालय में अखिलेश यादव ने धूमधाम से मनाया खजांची का जन्मदिन।