मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिर्पोट यूपी आजतक
मिर्जापुर06फरवरी24*जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर का किया गया निरीक्षण*
*रिकार्ड रूम को सुव्यवस्थित रखने के साथ ही बेहतर साफ सफाई का दिया निर्देश*
मीरजापुर 06 फरवरी 2024- जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संयुक्त कार्यालय, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 न्यायालय, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 न्यायालय, राजस्व अभिलेखागार आदि कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। न्यायालय कक्ष के निरीक्षण के दौरान विभिन्न वादो निस्तारण आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी।
संयुक्त कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया गया पटल सहायको का नाम व पदनाम उनके पटल अनिवार्य रूप से लिखा जाय। उन्होने कहा कि अलमारियों के अन्दर रखी गयी फाइलोें का नाम अलमारी के बाहर अवश्य लिखा जाय। जिलाधिकारी द्वारा रिकार्ड रूम के निरीक्षण के दौरान पर्याप्त सफाई न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये सम्बन्धित कर्मचारियों को साफ सफाई रखने का निर्देश देते हुये कहा कि कही भी गंदगी नही होनी चाहिये। उन्होने कहा कि यदि रिकार्ड रखने में असुविधा हो रही हो तो आवश्यकतानुसार रैंक क्रय करते हुये रिकार्डो को व्यवस्थित ढंग से रखा जाये। जिलाधिकारी द्वारा पटल सहायको के पास रखे गये अलमारियों को खुलवाकर देखा गया तथा कुछ पत्रावलियों को आकस्मिक रूप से खोलकर देखा गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, मुख्य राजस्व अधिकारी भू0/रा0 सत्य प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर सिद्धार्थ यादव उपस्थित रहें।
More Stories
कानपुर नगर 2 नवम्बर 26*बिल्हौर में बदलाव की हुंकार: अरौल में मातृशक्ति का ऐतिहासिक समागम
कुशीनगर2 नवम्बर 26*कुशीनगर सड़क हादसा: कार और ट्रेलर की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 2 गंभीर |
दिल्ली 2 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*