March 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मिर्जापुर: 9 सितंबर 25 *लोहिया ट्रस्ट में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव का हुआ भव्य स्वागत*

मिर्जापुर: 9 सितंबर 25 *लोहिया ट्रस्ट में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव का हुआ भव्य स्वागत*

मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक

मिर्जापुर: 9 सितंबर 25 *लोहिया ट्रस्ट में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव का हुआ भव्य स्वागत*

सपा 2027 में पांचों विधानसभा में झण्डा फहरायेगी

मिर्जापुर। समाजवादी पिछड़ा वर्ग का प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार यादव उर्फ गौरी यादव के बनाये जाने और जिले में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल मालाओं से लादकर उनका भव्य स्वागत किया। पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर आयोजित स्वागत समारोह में उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। कार्यकर्ताओं का सम्मान ही प्रथम प्राथमिकता होगी। पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज में उत्साह का माहौल है। संगठन को प्रदेश में नई दिशा मिलने जा रही है। 2027 का विधानसभा चुनाव सपा पांचों विधानसभा जीतकर संविधान और लोकतंत्र को बचाने का काम करेगी।
सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि भाजपा की बौखलाहट और उसका उतावलापन ही उसे आने वाले चुनाव में ले डूबेगा। भाजपा बुरी तरह से सत्ता से बाहर का रास्ता देखेगी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, सुरेन्द्र सिंह पटेल, रोहित शुक्ला ‘लल्लू‘, आदर्श यादव, झल्लू यादव, राजेश भारती, सतीश मिश्रा, मेवालाल प्रजापति, नवीन यादव, श्याम अचल यादव, कन्हैया यादव, धनन्जय सिंह, आकाश यादव, अनुराग तिवारी, राजकुमार यादव, घनश्याम कोल, लवकुश यादव, भूड़क यादव, अभय यादव, रामजी यादव, प्रिन्स राव, लाल बहादुर यादव आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहें।
इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव गौरी यादव ने कहा सपा पीडीए जन पंचायत लगाकर लोगो को जोड़ने का काम करेगी। भाजपा बेरोजगारों के साथ छलावा कर रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इन्हे सबक सिखाने का काम करेगी।

Taza Khabar