मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर: 5अगस्त 25 *बाढ़ पीड़ितों के लिए देवदूत बने उप जिलाधिकारी गुलाब चन्द्र*
*गंगा का जलस्तर स्थिर, बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री का वितरण जारी*
मीरजापुर में गंगा नदी का जलस्तर बीती रात से स्थिर बना हुआ है, लेकिन बाढ़ प्रभावित इलाकों में रह रहे लोगों की परेशानियां अभी भी कम नहीं हुई हैं। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में लगातार जुटा हुआ है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर गुलाब चंद्र अपनी टीम के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों में लगातार सक्रियता बनाए रखें हैं और आवश्यक राहत सामग्री का वितरण कर रहे हैं। आज मंगलवार को भी शहर के समीपवर्ती हरसिंगपुर और मल्लेपुर गांवों में प्रशासन द्वारा खाने के पैकेट और राशन सामग्री बांटी गई। अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक मदद पहुंचे। प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी बाढ़ पीड़ित को किसी प्रकार की कमी न होने पाए।
More Stories
बांदा 15 अक्टूबर 26*में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत*
मथुरा 15 अक्टूबर 26* चोरी किये गये माल सहित 02 अभियुक्तगण को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मुजफ्फरनगर:15अक्टूबर26* एनएचएम संविदा कर्मचारियों के समर्थन में उतरे चौधरी नरेश टिकैत, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र