May 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

महोबा5मई26*मानवत हुई शर्मशार मृत डिलेवरी में वसूले 3 हजार

महोबा5मई26*मानवत हुई शर्मशार मृत डिलेवरी में वसूले 3 हजार

महोबा5मई26*मानवत हुई शर्मशार मृत डिलेवरी में वसूले 3 हजार

चरखारी से रिपोर्टर सादिक इस्लाम की रिपोर्ट 

महोबा*मीडिया के पहुंचते ही आशा ने लौटाए तीन हजार’ अधीक्षक ने जताई अनभिज्ञता

चरखारी (महोबा) 5 मई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महिला विंग में एक मानवता का शर्मशार करने वाला मामला प्रकाश में आया है जिसमें महिला की मृत डिलेवरी में ही अस्पताल द्वारा तीन हजार रूपया वसूला गया साथ ही महिला के तामीरदारों से इन्जेक्शन व बोतल भी बाजार से मंगवाया गया जिसमें अतिरिक्त 600 रूपया तामीरदारों का खर्च हुआ। हालांकि मीडिया के पहुंचने के बाद दोषी आशा ने मौका पाते ही जच्च को तीन हजार रूपया वापस किया गया। पीढ़ित द्वारा मुख्यमन्त्री हेल्पलाईन पर शिकायत दर्ज करायी है वहीं अधीक्षक ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।
विवरण में मिली जानकारी के अनुसार बम्हौरीबेलदरान निवासी धमेन्द्र की 27 वर्षीय पत्नी अम्बेश के 4 मई को पेट में दर्द हुआ और धमेन्द्र अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउण्ड कराने जिला चिकित्सालय महोबा गया जहां जांच के दौरान चकित्सक द्वारा बताया कि पेट में बच्चा मृत हो गया है। महोबा जिला चिकित्सालय में ही चरखारी सीएचसी के अधीन कार्यरत आशा बहु धनवती भटेवराकलां से मुलाकात हुई और धनवती पीढ़ित महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चरखारी आ गयी जहां चिकित्साधिकारी डॉ. आनन्द राजपूत ने पुनः अल्ट्रासाउण्ड किया और फौरन ही डिलवेरी की तैयारी शुरू कर दी। अल्ट्रसाउण्ड के दौरान ही उचित इलाज के नाम पर धनवती ने पति धमेन्द्र से 3 हजार रूपया ऐंठ लिए। चिकित्साधिकारी किसी कार्य से बाहर जा रहे थे जिससे तत्काल की वह 24 मई को शाम करीब 4 बजे डिलेवरी कराकर निजी कार्य से अस्पताल से बाहर चले गए। वापस लौटने पर डॉ आनन्द ने गहन जांच में रखे जाने के उद्देश्य से महिला को एक दिन ओर रोके रखने का इन्सट्रक्शन दिया और बसी बीच महिला को बोतल चढ़ाने के लिए बाजार से 500 रूपया की बोतल व 100 रूपया का इन्जेक्शन भी मंगाया गया। मृत डिलेवरी पर भी 3600 रूपया का खर्च आने पर पति ने मुख्यमन्त्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी और जब मामले की जानकारी स्थानीय मीडिया को हुई और आशा से जानकारी ली तो पहले तो आशा ने पूरी तरह से लेन देन को नकार दिया लेकिन जैसे ही मीडिया बाहर निकली कि मौका पाकर आशा धनवती जच्चा व उसकी सांस को 3 हजार रूपया वापस करके भाग खड़ी हुई। इस बावत पूंछे जाने पर चिकित्साधिकारी डॉ आनन्द ने स्वीकार कि अस्पताल में आशा बहुओं की दखलंदाजी और दलाली बहुत अधिक बढ़ी हुई वह स्वयं इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे। अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चरखारी डॉ. विनय पटेल ने कहा कि इस मामले की जानकारी उन्हें मीडिया के जरिए ही मिली है जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।

Taza Khabar