महोबा31जुलाई2023*एक ही परिवार के तीन बच्चों को सांप ने काटा भाई बहन की मौत,एक बहन की हालत नाजुक।
महोबा से अजय विश्वकर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
महोबा। यूपी के महोबा में एक ही परिवार के तीन बच्चों की सर्पदंश की अनोखी घटना प्रकाश में आई है । घर मे सो रहे दो सगे भाई बहिन की मौके पर ही मौत हो गयी है । जबकि एक बहिन को सीएचसी पनवाड़ी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है । ग्रामीण इलाके में घटित यह बड़ी घटना से इलाके में कोतुहल का विषय बनी है ।
महोबा।जिले के कुलपहाड़ तहसील के इटोरा गांव में रहने वाले रामनरेश की दो बेटियां सरोज और प्रीति अपने भाई वीर नारायण के साथ घर में सो रही थी। तभी अचानक कहीं से नाग ने घर में प्रवेश कर लिया था। जिसके बाद उसने 14 वर्षीय वीर नारायण और 17 बर्षीय सरोज को डसकर उनकी जीवन लीला समाप्त कर दी थी। कुछ देर बाद उस नाक में एक बार फिर घर में आकर 12 वर्षीय किशोरी प्रीति को अपना शिकार बनाकर मरणासन्न कर दिया है। फिलहाल प्रीति को परिजनों और ग्रामीणों द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल गांव में घटी इस घटना से लोगों में बिषधारी नाग को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है ।
*BYTE–* रामनरेश मृतका के पिता के पिता
*BYTE–* डॉ कनिष्क माहुर
More Stories
कानपुर नगर 29 अक्टूबर 26*क्षेत्र पंचायत निधि से बिछाए गए इंटरलॉकिंग खरंजा निर्माण में जमकर हुआ भ्रष्टाचार
आगरा 29 अक्टूबर 26*आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव: डॉ. आकाश अग्रवाल की दूसरी बार ऐतिहासिक जीत,
लखनऊ29 अक्टूबर 26*भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों की बड़ी बैठक शुरू।