महोबा25अप्रैल*चरखारी के छात्र ने इंटर में प्रदेश किया टाप
सफलता पर जिले और नगर में खुशी का माहौल
महोबा। प्रदेश मे इंटर मीडिया बोर्ड परीक्षा में चरखारी नगर के छात्र शुभम चपरा टापर बन गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में पढ़ने वाले छात्र शुभम ने 489 अंक हासिल कर 97.8 प्रतिशत में प्रदेश में टापर बने। मंगलवार को जैसे ही इंटर मिडियेट बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। प्रदेश स्तर की सूची में टाप पर शुभम का नाम होने पर जिले में खुशी छा गई। नगर चरखारी में छात्र सुभम के घर पहुंचे एमएलसी भाजपा जिला अध्यक्ष जीतेंगे सिंह ने मिठाई खिला कर उसका उत्साह वर्धन किया।
एमएलसी ने कहा की प्रदेश में पहली बार बुंदेलखंड के लाल ने टाप स्थान हासिल कर। नगर और जिले का गौरव बढ़ाया है। उनके मेहनत लगन और प्रयास से मिले इस मुकाम से आने वाले दिनों में युवा पीढ़ी में अब खुद को साबित करने की होड़ रहेगी।
छात्र सफलता पर व्यापारी पिता सुरेंद्र चपरा और मां के साथ साथ विद्यालय के बेहतर पठन पाठन को श्रेय दिया है। उन्होंने भविष्य में आई एस बनकर देश सेवा करने की उम्मीद जताई। नगर के व्यापारी,समाजसेवी ,शिक्षको और परिवार रिश्तेदारों द्वारा बधाई देने का सिलसिला शुरू था।
महोबा से जिला संवाददाता अजय विश्वकर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक

More Stories
कानपुर देहात15मई26*मिलावटखोरों पर कानपुर देहात पुलिस का बड़ा प्रहार
कानपुर नगर 15 मई *पनकी पुलिस के सत्यापन अभियान में संदिग्ध बांग्लादेशी- रोहिंग्या नहीं मिलने की रिपोर्ट*
मथुरा 15 मई 26* 02 अभियुक्तगण को 02 पेटी अवैध शराब अग्रेजी हरियाणा मार्का एवं एक कार के साथ के किया गिरफ्तार ।*