महोबा21मई26*बढ़ती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
चरखारी से सादिक इस्लाम की रिपोर्ट
महोबा*जिलाधिकारी ग़ज़ल भारद्वाज द्वारा जनहित में एडवाइजरी जारी कर नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। प्रशासन ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, अधिक से अधिक पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने को कहा है।
एडवाइजरी में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। साथ ही किसी भी प्रकार की तबीयत खराब होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि गर्मी के इस मौसम में सतर्क रहें और स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन करें।
#डीएम_ग़ज़ल_भारद्वाज
#महोबा
#HeatWave
#जनहित_में_जारी

More Stories
लखनऊ ७ जुलाई २६*फर्टिलाइजर कंपनियों की मनमानी से प्रदेश के खुदरा खाद व्यापारी संकट में, सरकार से हस्तक्षेप की मांग
तिरुपति ७ जुलाई २६*आस्था के आगे हारी 116 साल की उम्र, 11 किलोमीटर पैदल चलकर तिरुमला पहुंचीं नवनीतम्मा; कराया गया VVIP दर्शन
पुणे७ जुलाई २६*पुलिस ने बिश्नोई गैंग के 4 आरोपी दबोचे, कमिश्नर अमितेश कुमार बोले — व्यापारी न घबराएँ_*