महोबा20अप्रैल*बिमारी से तंग किसान ने फांसी लाकर की आत्म हत्या
महोबा से अजय विश्वकर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक
महोबा जिले के थाना खरेला के ग्राम पुनिया निवासी काशी प्रसाद सेन उम्र 50वर्ष पुत्र रामनरायण ने बीमारी से तंग आकर खेत में पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। उसे दो पुत्र दिल्ली में मजदूरी करने गए थे। पत्नी सहदेवी ने बताया 8बीघा खेती करके गुजारा चलता था। काफी समय से बीमार पति का ईलाज चल रहा था। पति रोजाना की तरह खेत में बने मकान में सोने गए थे। सुबह देर तक गांव के रिहायसी मकान में नहीं पहुंचे। जाकर देखा गया तो खेत में लगे पेड़ पर फांसी के फंदे में मृत दशा में पाया। सूचना पर पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बाद पोस्ट मार्टम को जिला अस्पताल महोबा भेजा है ।

More Stories
बांदा3अप्रैल26*अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़*
कानपुर नगर ३ अप्रैल 26*मिडिल ईस्ट तनाव का असर: गैस संकट से बेकरी उद्योग बेहाल, कानपुर में 1250 फैक्ट्री बंद
कौशाम्बी 3अप्रैल 26*एएसपी ने की जनसुनवाई, संबंधित थाना प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश*