February 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

महोबा19अगस्त23*11 के वी लाइन के करेंट से श्रमिक की मौत,

महोबा19अगस्त23*11 के वी लाइन के करेंट से श्रमिक की मौत,

महोबा19अगस्त23*11 के वी लाइन के करेंट से श्रमिक की मौत,

मकान निर्माण दौरान छत में सरिया बांधते समय हुआ हादसा
घटना से नाबालिग तीन पुत्रिया और परिवार हुआ बेसहारा
फोटो,,,,,,, मृतक श्रमिक रामफल
रैकवार की फाइल फोटो

रिपोर्टर,,,,अजय कुमार विश्वकर्मा महोबा

महोबा। जनपद महोबा थाना खरेला ग्राम शिवहार में मकान निर्माण दौरान छत की शेटरिंग पर सरिया बांध रहे श्रमिक की 11हजार के वी लाइन से सरिया छू जाने से उतरे करेंट लगने से श्रमिक की मौत हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रमिक की मौत से बेसहारा हुई तीन नाबालिग पुत्रियों और उसकी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।

ग्राम शिवहार निवासी भूमिहीन श्रमिक रामफल रैकवार पुत्र कल्लू उम्र 39 साल मजदूरी करके परिवार का गुजारा चलाता था। पड़ोस में परिवार के ही बन रहे मकान में मजदूरी कर रहा था। शनिवार को सुबह रामफल छत की शेटरिंग पर सरिया चढ़ा कर बांध रहा था। तभी मकान के ऊपर से निकले 11हजार के वी लाइन के तार से सरिया छू जाने से चिपक गया। करेंट लगने से छटपटा रहे रामफल को किसी तरह मौजूद मजदूरी ने अलग किया । परिवार के लोग उन्हे तत्काल इलाज को ले गए जहा उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची खरेला पुलिस ने पंचनामा भर कर शव पी एम को भेज दिया है। श्रमिक मजदूरी करके तीन पुत्रियों और पत्नी का भरण पोषण चलाता था। परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों का बुरा हाल है।
पत्नी सोमवती इस सदमे से बेसुध सी है। चरखारी उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया की राजस्व विभाग को भेजेंगे श्रमिक परिवार कल्याण को संभव योजना का लाभ दिलाया जायेगा।

Taza Khabar