महोबा13अप्रैल25*1.84करोड़ में आधे से अधिक खर्च फिर भी वाटर कूलर अधूरे
तीन साल बाद भी जनता को ठंडा पानी नही हुआ नसीब
कोई बना किसी का नही शुरु हुआ निर्माण
अजय विश्वकर्मा
महोबा यूपी आज तक
फोटो ,,,,, आधे अधूरे पड़े वाटर कूलर
महोबा। जनपद की नगर पंचायत खरेला की बड़ी आबादी को ठंडा पानी उपलब्ध कराने को 1.84 करोड़ की लागत से बनी वाटर कूलर योजना तीन साल से अधर में लटकी है। कार्यदाई ने बजट की 50 फीसदी धनराशि खर्च कर दी लेकिन नगर के चिन्हित 23 स्थानों पर वाटर तक नहीं लगे हैं। जबकि गर्मी में बढ़ते तापमान से परेशान नगर की जनता और आने जाने वाले लोग बूंद बूंद पानी को परेशान हैं।
नगर पंचायत खरेला के 12 वार्डो में बसी 40हजार की आबादी के अंदर खारा पानी निकलने की वजह से और गर्मी में आबादी के अंदर बाजार और सरकारी गैर संस्थानों की समस्या को देखते हुए 23 वाटर कूलर लगाने की योजना वर्ष 2022.23 में बनी थी। करीब 8लाख रुपए लागत के प्रत्येक वाटर कूलर योजना में पेयजल प्रभावित चिन्हित स्थानों पर वोट करके वाटर कूलर लगाकर ठंडा पानी उपलब्ध कराना था। उसी वाटर कूलर के स्थान पर ही सौर ऊर्जा के माध्यम से वाटर कूलर चार्जिंग की व्यवस्था करना थी। लेकिन दो साल से अधिक बीत गया कोई वाटर कूलर शुरू होना तो दूर कई का निर्माण शुरू नही हो पाया तो कोई आधा अधुरा खड़ा है ।जबकि वाटर कूलर की योजना को 50फीसदी से अधिक की धनराशि तक व्यय हो गई। एक साल पहले ही जनता को ठंडा पानी उपलब्ध कराने की योजना अब तक अधूरी पड़ी है। नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी रामवचन यादव ने कहा की अवकाश पर है ।वाटर कूलर की जानकारी कार्यालय बाबू बता पाएंगे। अपर जिलाधिकारी मुइनुलइस्लाम ने कहा की गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति से निपटने के लिए सभी शहरी निकाय को निर्देश दिए गए है। महत्वपूर्ण योजना का कार्य अधर में क्यों पड़ा है। नगर पंचायत को से जानकारी करके जल्दी प्रगति बढ़वाएंगे और वाटर कूलर योजना से जनता को लाभान्वित कराया जाएगा।
इनसेट,,,,
बस स्टैंड में नहीं लोटा भर पानी की सुविधा,जनता परेशान
खरेला नगर के बस स्टैंड में दर्जनों रोडवेज बसों से लोगो आवागमन होता है और हजारों वाहन निकलते हैं। यही से इलाके के 15से अधिक गांव के लोग आते जाते हैं लेकिन यह लोगो के पानी पीने के लिए दो सौ मीटर दूर तक कोई सुविधा नहीं है। कोई नजदीक में लगे हैंडपंप भी नहीं होने से लोगो को आसपास संचालित दुकानों से पानी खरीद कर पीना पड़ता है। पेयजल योजना सेवाटर कूलर यहां लगाने को चिंहित किया गया लेकिन अब तक नहीं लग सका।
बस स्टैंड की दुकानें बंद हो जाने पर विकराल पेयजल संकट से लोग जूझते हैं। तब यहाँ एक लोटा पानी भी नसीब नही हो पाता है। हालाकि अपर जिलाधिकारी मुइनुल इस्लाम ने कहा की बस स्टैंड में पेयजल की व्यवस्था हर हाल में कराएंगे।

More Stories
बांदा24अप्रैल26*डायल यूपी-112 मुख्यालय से जनपद बांदा को प्राप्त 16 नये चारपहिया पीआरवी वाहन
भागलपुर24 अप्रैल26*कसौधन महिलासमितिद्वारा शर्बत या सत्तू के शर्बत से जल सेवा
भागलपुर24अप्रैल26*शाहकुण्ड थाना अंतर्गत एक महिला के हत्या में संलिप्त एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।