महोबा12जून24*दुकान से चांदी की पायल चोरी पर महिला पहुंची जेल,टप्पेबाजी करने वाली महिला पकड़ी ,साथी फरार
फोटो,,,, पुलिस की पकड़ में महिला
अजय कुमार विश्वकर्मा यूपी आजतक
महोबा।ग्राम पनवाड़ी बाजार में ग्राहक बनकर आई महिला ने दिनदहाड़े सर्राफा दुकान से चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। शक होने पर आस पास के दुकानदारों की मदद से महिला सर्राफ ने आरोपित को रंगे हाथों दबोच लिया। पकड़ी गई महिला की शिनाख्त पर एक जोड़ी चांदी की पायल जब्त की गई हैं। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित के साथी ठप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है।
महिला दुकानदार मीना सोनी पत्नी स्व अजयकांत सोनी ने बताया कि उसकी चौबे मार्केट में आभूषणों की दुकान स्थित है। मंगलवार दोपहर तकरीबन तीन बजे ग्राहक बनकर आई महिला को चांदी पायल पसंद करा रही थी। इस दौरान महिला ने उसे अन्य काम में उलझाकर ठप्पेबाजी करते हुए चांदी की पायल पार कर दी। वारदात के बाद जब उसने पायल की तोल का मिलान किया आरोपित महिला दुकान से भाग खड़ी हुई। इसके बाद आस पास के दुकानदारों की मदद से आरोपित महिला को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। कस्बा के व्यस्ततम बाजार में दिन दहाड़े घटी इस वारदात से सर्राफा दुकानदारों में गुस्सा देखा जा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडे ने ठप्पेबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने बताया कि आरोपित महिला की शिनाख्त पर उप निरीक्षक राजेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल आशीष मिश्रा और महिला कांस्टेबल चंचल सिंह द्वारा एक जोड़ी चांदी की पायल जब्त की गई है। जब्ती के आधार पर राठ निवासी रामकुमारी पत्नी तरमोहन कोरी उम्र करीब 45 वर्ष को धारा 379/411 के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा गया।
More Stories
मुजफ्फरनगर/मेरठ, 13 अक्टूबर 2026 सूफी अमजद अली बने बीएमपी के मेरठ महानगर अध्यक्ष
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*KDA में भ्रष्टाचार की भरमार और फर्जी दस्तावेजों से कार्रवाई के विरोध में TUCC नगर अध्यक्ष राकेश रावत की हुंकार
पूर्णिया बिहार 13 अक्टूबर26* पूजा घर के तहखाने में छिपाया था गांजा, 3.580 KG बरामद, एक धराया*