महोबा11जुलाई26*मुठभेड़ में चोरी की घटना का अनावरण:-अन्तर्जनपदीय गैंग का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार, एक घायल.
महोबा से असनाद अहमद खान, यूपीआजतक
महोबा*SP महोबा शशांक सिंह के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं जनपदीय स्वॉट/सर्विलांश पुलिस टीमों ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अंतर्जनपदीय शातिर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के उपरांत गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई के दौरान एक अभियुक्त घायल हुआ तथा कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से ₹9,500 नकद, वादी का आधार कार्ड, दो बैंक पासबुक, 02 अवैध तमंचे, कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्तों ने चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न जनपदों में चोरी, लूट, गैंगस्टर, हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट सहित अनेक गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त शातिर अपराधी हैं।
उक्त चोरी की घटना के सफल अनावरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह द्वारा दी गई बाइट व अन्य विवरण।

More Stories
मथुरा 11 जुलाई 26 थाना राया में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम*
जयपुर11जुलाई2026*राजस्थान में लोकसभा सीटें 25 से 37 करने का सुझाव।*
पटना11जुलाई2026*न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय जी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन हुआ !!