महोबा 9 अक्टूबर 26*NHM संविदा कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी
महोबा से सादिक इस्लाम की रेपोर्ट यूपीआजतक
चरखारी (महोबा)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले मुख्य चिकित्सा अधिकारी, महोबा को ज्ञापन सौंपा गया। कर्मचारियों ने शासन से उनकी मांगों पर शीघ्र और प्रभावी निर्णय लिए जाने की मांग की।
ज्ञापन में NHM कार्मिकों के लिए न्यूनतम ₹18,000 मासिक वेतन, कार्यावधि, अनुभव एवं वरिष्ठता के आधार पर पारदर्शी वेतन वृद्धि नीति लागू करने, लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को राज्य आधारित स्वास्थ्य व्यवस्था में समाहित कर नियमित किए जाने तथा रिक्त पदों पर स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग की गई।
इसके अलावा कर्मचारियों ने EPF, ESI, ग्रेच्युटी, स्वास्थ्य बीमा सहित सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने तथा NHM में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के समायोजन अथवा प्रस्तावित आउटसोर्स सेवा निगम के माध्यम से नियोजन किए जाने की मांग उठाई।
संयुक्त संघर्ष समिति ने बताया कि मांगों के समाधान के लिए चरणबद्ध आंदोलन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में 8 अक्टूबर को लखनऊ में एकत्रीकरण प्रस्तावित है। कर्मचारियों ने शासन से मांगों का समयबद्ध समाधान कराने की अपील की, ताकि कर्मचारियों में व्याप्त असंतोष दूर हो सके और स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से संचालित होती रहें।
इस दौरान डॉ. इफ्तिखार खान, निहाल मोहम्मद, डॉ. वसैया, आलोक सूर्यवंशी, महेश सैनी सहित बड़ी संख्या में NHM के संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
More Stories
मथुरा 9 अक्टूबर 26*विराट कोहली को 5 करोड़ देने का आरोप लगाने वाले फलाहारी बाबा का यू-टर्न,
महोबा 9 अक्टूबर 26*डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए नगर पालिका चरखारी ने तेज किया दवा छिड़काव अभियान,
मथुरा 9 अक्टूबर 26*बैकफुट पर आए शुभांकर मिश्रा,प्रेमानंद जी महाराज से जुड़े सभी वीडियो हटाये