November 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

महोबा 15 नवम्बर 26*​खरेला में दिवारी नृत्य का महामुकाबला: लाठियों की तड़तड़ाहट के बीच हमीरपुर की तगारी टीम बनी विजेता!

महोबा 15 नवम्बर 26*​खरेला में दिवारी नृत्य का महामुकाबला: लाठियों की तड़तड़ाहट के बीच हमीरपुर की तगारी टीम बनी विजेता!

​महोबा 15 नवम्बर 26*​खरेला में दिवारी नृत्य का महामुकाबला: लाठियों की तड़तड़ाहट के बीच हमीरपुर की तगारी टीम बनी विजेता!

​महोबा  से ब्यूरो रिपोर्ट: अजय विश्वकर्मा, यूपीआजतक

​महोबा *बुंदेलखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और वीरता की प्रतीक ‘मोनिया दिवारी नृत्य प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन रविवार को महोबा जिले के नगर खरेला स्थित काशी प्रसाद इंटर कॉलेज के मैदान में किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और लाठियों की तड़तड़ाहट से पूरा मैदान गूंज उठा। इस रोमांचक प्रतियोगिता में कुल पांच टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें शानदार जंगी कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए हमीरपुर जनपद के ग्राम तगारी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

​मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया शुभारंभ

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिवारी नृत्य बुंदेलखंड की ऐतिहासिक धरोहर और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। नई पीढ़ी को अपनी इस लोककला से जोड़े रखने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत सराहनीय हैं।

​हैरतअंगेज करतबों ने जीता दर्शकों का दिल

प्रतियोगिता की शुरुआत से ही नर्तकों का उत्साह चरम पर था। पारंपरिक वेशभूषा—सफेद बनियान, रंग-बिरंगे कछनी और कमर में बंधे घुंघरुओं की झंकार के साथ नर्तकों ने मैदान में उतरकर समां बांध दिया।

  • ​नगर के मुहाल स्वामीदास की रामपाल यादव की टीम ने लाठियों के ऊपर से छलांग लगाने और शरीर के ऊपर से बाइक निकालने जैसे हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया।
  • ​इसके पश्चात टिकरी की टीम ने अनूठे अंदाज में तेज गति से लाठियां भांजकर खूब तालियां बटोरीं।
  • ​अंत में हमीरपुर जिले के ग्राम तगारी से आए नर्तकों ने अद्भुत जंगी कला कौशल और सधे हुए वार-प्रतिवार का प्रदर्शन किया। उनके लाठी संचालन की कला ने निर्णायक मंडल और हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों का दिल जीत लिया।

​विजेताओं को शील्ड और नकद पुरस्कार से नवाजा

दो चरणों में संपन्न हुए इस कड़े मुकाबले के बाद निर्णायक मंडल और अतिथियों ने परिणामों की घोषणा की। जिसमें हमीरपुर की तगारी टीम को प्रथम, खरेला के मुहाल स्वामीदास की रामपाल यादव टीम को द्वितीय तथा स्वामीदास द्वितीय की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष सिंह ने सभी विजेता टीमों को आकर्षक शील्ड, माला और नकद पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

​वरिष्ठ कलाकारों का हुआ विशेष सम्मान

लोककला के संरक्षण में जीवन खपाने वाले बुजुर्ग कलाकारों को भी इस मंच पर विशेष सम्मान दिया गया। मुख्य अतिथि द्वारा नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से आए करीब दो दर्जन वृद्ध दिवारी नर्तकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस सांस्कृतिक महाकुंभ को सफल बनाने में समाजसेवी भारत सिंह चबाई, रबींद्र मिश्रा, समाजसेवी अतुल लभेरिया, नगर पंचायत लिपिक महेंद्र श्रीवास्तव, एडवोकेट प्रशांत तिवारी सहित नगर के सभी सभासद, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण दर्शक मौजूद रहे। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम रहे।

Taza Khabar