महोबा 26जून26*चरखारी के भैरोगंज और चिन्तेपुरा वार्डों में गहराया पेयजल संकट, ‘हर घर जल’ योजना पर उठे सवाल
चरखारी (महोबा)*नगर पालिका परिषद चरखारी के वार्ड भैरोगंज एवं चिन्तेपुरा में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर होता दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति न होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को अपनी दैनिक जरूरतों के लिए पानी की व्यवस्था करने में मुश्किलें आ रही हैं।
क्षेत्रवासियों के अनुसार, नगर पालिका की ओर से जलापूर्ति की जा रही है, लेकिन कई स्थानों पर पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच रहा है। गर्मी के मौसम में यह समस्या और अधिक गंभीर हो गई है। ऐसे में सरकार की ‘हर घर जल’ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि भैरोगंज और चिन्तेपुरा वार्डों की जलापूर्ति व्यवस्था का तत्काल निरीक्षण कराया जाए तथा नियमित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

More Stories
महोबा26जून26*चरखारी की ऐतिहासिक धरोहर ने फिर पहनी शाही शान, ड्योढ़ी महल बना भव्य हेरिटेज होटल
सुल्तानपुर26.06.2026*अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाए गये अभियान के अनुपालन में 2 अभियुक्त गिरफ्तार
सुल्तानपुर २६जून २०२६ * कड़ी सुरक्षा में निकला ताजिया,कई गांवों में गम-ए-हुसैन की गूंज