महोबा 22 मार्च 24*गेहूं की खड़ी फसल में बिजली विभाग ने दौड़ा दी जेसीबी
चरखारी महोबा से सादिक इस्लाम की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक
बिना किसान की सहमति से लगाया जा रहा टावर’ राजस्व प्रशासन ने खड़े होकर कराया फसल करायी नष्ट
(यूंपीआजतक न्यूज़ सेवा)
चरखारी (महोबा) 22 मार्च। चरखारी तहसील के ग्राम बमनेथा में पावर ट्रांसमीशनन कारपोरेशन लि० द्वारा विद्युत टावर लगाने के लिए बिना किसान की सहमति के जबरन टावर लगाए जाने का मामला प्रकाश में आया है साथ ही स्थानीय राजस्व प्रशासन की मौजूदगी मे गेहूं की तैयार फसल को नुकसान पहुचाए जाने के दौरान किसान की आरजू मिन्नत और प्रशासन की हठधर्मिता सामने आयी है।
बताते चलें कि जीएफसी परियोजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन 132 केवी महेाबा पनवाड़ी चरखारी लाईन बिछाई जा रही है जिसके लिए खेतों में जगह जगह टावर लगाए जा रहे हैं। टावर लगाए जाने के लिए जिस तरह दबंगी अपनायी जा रही उससे किसानों में रोष दिखाई दे रहा है। अभी हाल में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें पावर कारर्पोरेशन की दबंगई सामने आयी है जहां किसान भूपेन्द्र कुमार बाजपेयी की खड़ी गेहूं की फसल में जेसीबी से घुसड़ते हुए फसल को नष्ट किया गया साथ ही जबर पाइलिंग कार्य खेत में शुरू कर दिया गया है। दबंगई पावर कार्पोरेशन की और सहयोग स्थानीय राजस्व प्रशासन का रहा जहां नायब तहसीलदार सहित मौके पर मौजूद अधिकारियों के सामने किसान फसल का बचाने के लिए गिड़गिड़ाता नजर आया लेकिन किसी को भी किसान के हालात पर तरस नहीं आया और काम बदस्तूर जारी है। किसान श्री बाजपेयी ने बताया कि 18 मार्च को पावर ट्रांसमीशनन कारपोरेशन लि० द्वारा नायब तहसीलदार चखारी श्री पीयूष साहू एवं नायब तहसीलदार खरेला श्री हेमकान्त त्रिपाठी की उपस्थिति उसकी कृषि भूमि की खड़ी फसल को नष्ट करके बिना सूचना बिना सहमति जबरन खम्भे लगाने के लिए बड़े बड़े गड्ढे कर दिए गए हैं। जिसकी सूचना बजाए विभाग के बटाईदार द्वारा दी गयी। श्री बाजपेयी ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंचा तो पावर ट्रांसमीशन कारपोरेशन लि० के अधिकारियों एवं नायब तहसीलदार चरखारी नायब तहसीलदार खरेला द्वारा अनावश्यक दबाव बनाया गया। कार्यालय अधिशाषी अभियन्ता विद्युत परिषद खण्ड उ०प्र० पावर ट्रांसमीशनन कारपोरेशन लि० 132 केवी उपकेन्द्र भरूवा सुमेरपुर ने जो पत्र जारी किया उसमें चरखारी व अकठौंहा के दो किसानों के नाम सूचना भेजी गयी है जिसमें अधिशाषी अभियन्ता का नोटिस 17 मार्च को जारी होना दर्ज है और एसडीएम चरखारी के निर्देश 16 मार्च के दर्ज हैं यानि सूचना स्थानीय प्रशसान को भेजने के पूर्व ही 16 मार्च को अधिनस्थों को आदेश भी जारी हो गए हैं। पावर कारपोरेशन द्वारा बिना सहमति के टावर लगाने तथा फसल नष्ट होने से हुई क्षति पर कोई सुनवाई न होने पर किसान द्वारा अब अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*यूपी में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी।
कानपुर नगर13अगस्त26*पतारा गांव में प्रेग्नेंट दलित युवती की हत्या, गांव किनारे मिला शव*
मथुरा13अगस्त26*एसडीएम सीपी सिंह ने दिव्यांग माँ बाप की चार सन्तानो को गोद लिया।