महोबा 15 अप्रैल 26*घटिया निर्माण से ठेकेदार सरकार को लगा रहे लाखों रूपये का चूना
बगैर वेस डाले ही अंसाइज पत्थर डस्ट से हो रहा नाला निर्माण
इंजीनियर को नहीं मौके पर जाने की फुर्सत
फोटो,,, ,,,,,
महोबा से अजय कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट यूपीआजतक
महोबा। जिले की ब्लाक चरखारी क्षेत्र पंचायत के ठेकेदार द्वारा घटिया अनुपात में नाला निर्माण करवा कर सरकारी लाखों रुपए ठिकाने लगाया जा रहा हैं । ब्लाक के ग्राम परथनिया में मुख्य सड़क किनारे बरसाती और आबादी के जल निकासी को कराए जा रहे गुणवत्ता हीन नाला निर्माण करके ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा हैं।नाला कीआधी अधूरी खुदाई के बाद बगैर वेस डाले ही अंसाइज पत्थर डस्ट लगाकर खाना पूर्ति की जा रही हैं। जिम्मेदार इंजीनियर को मौके पर आने का समय ही नहीं मिल पा रहा है। इस घटिया कार्य को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त हैं।
चरखारी क्षेत्र पंचायत के द्वारा ग्राम परथनिया में मुख्य मुस्करा मार्ग किनारे करीब दस लाख रुपए की लागत से निर्माणाधी नाला में घटिया निर्माण से उसके टिकाऊपन पर सवाल खड़े होने लगे है । करीब सौ मीटर के प्रस्तावित नाला के कार्य में ठेकेदार ने पहले से गहराई होने को लाभ उठाते हुए आधी अधूरी खुदाई कराई और प्राक्कलन में शामिल जमीन कंक्रीट करने के बजाय मिट्टी में ही नाला की दीवारें खड़ी करना शुरू कर दिया। लगाए जाने बोल्डर के जगह पर सौ फीसदी अंसाइज पत्थरो को जोड़कर डस्ट से गुणवत्ताहीन कार्य कराया जा रहा है। मौके पर तकनीकी अधिकारी भी मौके पर देखने नहीं पहुंच रहे है करीब दस दिन अधिक से चल रहे कार्य में बेहद मानक विहीन कार्य के चलते ग्रामीण राम नारायण ,राजेश कुमार , प्रभु आदि ने बताया कि घटिया निर्माण करके सरकारी धन को बर्बाद किया जा रहा हैं। ग्रामीणों सामने एक साल में ही नाला ढहने की आशंका जता रहे है।
मामले पर जे ई राजेंद्र सिंह ने बताया कि कार्य देखने दो बार गए हैं। मौके पर मानकों अनुसार कार्य का निर्देश दे आए थे। कई कार्यों की जिम्मेदारी होने की वजह से नहीं पहुंच पा रहे हैं। समय मिलने पर जल्दी ही जाकर कार्य को देखेंगे।प्राक्कलन अनुसार मानकों को पूरा कराएंगे।

More Stories
लखनऊ 15 अप्रैल 26*निगोहां के नन्दौली गांव में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ।
लखनऊ 15 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 15 अप्रैल 26*आगामी जनगणना में लिव-इन रिलेशन में रहने वाले कपल को लेकर सरकार विशेष प्रावधान करने जा रही है।