June 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

महोबा 12जून26*भाजपा शासन में महोबा विकास पथ की ओर अग्रसर.. एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर

महोबा 12जून26*भाजपा शासन में महोबा विकास पथ की ओर अग्रसर.. एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर

महोबा 12जून26*भाजपा शासन में महोबा विकास पथ की ओर अग्रसर.. एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर

एम एल सी और विधायक ने ट्रामा सेंटर और पर्यटन स्थल का देखा कार्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के १२ वर्ष सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण अभियान किया शुरू

फोटो,,,, पर्यटन स्थल और ट्रामा सेंटर का निरीक्षण करते एम एल सी जितेंद्र सिंह सेंगर,और सदर विधायक राकेश गोस्वामी एवं भाजपा कार्यकर्ता

अजय कुमार विश्वकर्मा महोबा यूपीआजतक

महोबा। देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पार्टी संगठन द्वारा चलाई जा रहे अभियान तहत सरकार की परियोजनाओं की प्रगति पथ के क्रम में सुबह 8बजे पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे गोरख गिरी पर्वत के सौंदर्यीकरण एवं निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर कार्य की प्रगति को देखने सदर विधायक राकेश गोस्वामी एम एल सी जितेन्द्र सिंह सेंगर ने पार्टी संगठन के पदाधिकारीयो संग पहुंचे। छतरपुर रोड बाईपास पर निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया उसके पहले प्रतिनिधियों ने कार्यकताओं के साथ नगर के प्राचीन
शिव तांडव पार्क में वृक्षारोपण एवं गोरख गिरी पहाड़ में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम भी चलाया गया । एम एल सी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि
पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल एवं ऐतिहासिक स्थलों का कायाकल्प किया जा रहा है। रिंग रोड महोबा का निर्माण तेजी से चल रहा है आगामी समय में महोबा में बहुत कुछ अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा l कार्यक्रम में श्री तारा पाटकार,कार्यक्रम संयोजक अंकुर शिवहरे, भाजपा नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा अनुरागी, भाजपा नेता समाजसेवी विनोद पुरवार, दिलीप जैन, ईश्वर प्रसाद, अन्नू पुरवार, डॉ देवेंद्र पुरवार, मनीष जैदका, जगदीश शिवहरे, प्रशांत गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी , सत्येंद्र गुप्ता, डॉ राजेश चौरसिया, रामपाल, जागेश्वर चौरसिया, दीपक राजोरे, तुलसीदास सविता, मयंक मिश्रा, सभासद नरेंद्र कुशवाहा, मयंक गोयल, संदीप कुमार सहित स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।