मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर12जून26*निशुल्क दोना मेकिंग मशीन एवं पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन वितरण के चयन हेतु 14 जून तक आवेदन आमंत्रित*
मीरजापुर 12 जून 2026- जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि उ०प्र०खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा टूलकिट्स वितरण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में निःशुल्क दोना मेकिंग मशीन एवं पॉपकार्न मेकिंग मशीन वितरण के चयन हेतु आवेदन पत्र दिनांक 14.06.2026 तक आमंत्रित किये जाते हैं। जनपद में दोना बनाने वाले एवं पॉपकार्न बनाने वाले परम्परागत कारीगर एवं इस उद्योग में रूचि रखनें वाले अन्य व्यक्ति वेबसाईट-http://www.upkvib.gov.in/ पर आनलाईन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र की एक प्रति समस्त प्रपत्रों सहित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, पथरहिया रोड, मीरजापुर में जमा कर दें। उक्त दिनांक के उपरान्त कोई आवेदन पत्र स्वीकार नही होगा। आवेदको का चयन उनके द्वारा ऑनलाईन भरे गये स्कोर कार्ड के सत्यापन उपरान्त किया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में पथरहिया रोड स्थित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय मे सम्पर्क कर सकते हैं।
आवेदन पत्र में लगने वाले प्रपत्र- आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड / परिवार रजिस्टर, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक इत्यादि ।

More Stories
रोहतास28जुलाई26*रोहतास पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 बाइक बरामद, 3 गिरफ्तार*
नई दिल्ली28जुलाई26* दिल्ली PWD के AE को CBI ने रिश्वत में दबोचा, ₹46.75 लाख नकद बरामद दो अन्य भी गिरफ्तार_*
नई दिल्ली28 जुलाई26*संसद मार्च में कैसे पहुंचे 2873 अपराधी? दिल्ली पुलिस महसंघ ने उठाए सवाल