मयूरभंजन उड़ीसा 27अप्रैल26*किंडरगार्टन में घुस रहे सांप से भिड़ गया ‘काली’, जान देकर बचाई 30 बच्चों की जान*
_ओडिशा के मयूरभंज में एक आवारा डॉग ‘काली’ ने जहरीले सांप से लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी, लेकिन उससे पहले उसने स्कूल के करीब 30 बच्चों की जान बचा ली. इस घटना ने पूरे गांव को भावुक कर दिया. लोगों ने काली को एक रक्षक की तरह सम्मान देते हुए अंतिम संस्कार किया और उसकी बहादुरी को हमेशा याद रखने की बात कही._
_ओडिशा के मयूरभंज जिले के एक छोटे से गांव से ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने इंसान और जानवर के रिश्ते को नए मायने दे दिए हैं. धीराकुला गांव में रहने वाले एक कुत्ते ‘काली’ ने अपनी जान की परवाह किए बिना जहरीले सांप से भिड़कर करीब 30 मासूम बच्चों की जिंदगी बचा ली._
_घटना उस समय की है जब गांव के पास स्थित एक किंडरगार्टन में छोटे-छोटे बच्चे खेल रहे थे. तभी एक जहरीला सांप धीरे-धीरे रेंगता हुआ स्कूल परिसर की ओर बढ़ने लगा. बच्चों को इस खतरे का अंदाजा भी नहीं था, लेकिन काली ने जैसे ही सांप को देखा, वह तुरंत उसके सामने डट गया._
_ग्रामीणों के मुताबिक, काली ने बिना किसी डर के सांप पर हमला कर दिया और उसे बच्चों तक पहुंचने से रोक दिया. इस दौरान सांप ने कई बार काली को काटा, खासकर उसके चेहरे और मुंह पर गंभीर जख्म आए. बावजूद इसके, काली पीछे नहीं हटा और लगातार सांप से लड़ता रहा. आखिरकार सांप को मार गिराया गया, लेकिन तब तक जहर काली के शरीर में फैल चुका था._
_लड़ाई खत्म होने के कुछ ही समय बाद काली जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई. उसकी इस बहादुरी ने पूरे गांव को भावुक कर दिया. जिन बच्चों की जान उसने बचाई, उनके परिवारों के लिए काली किसी फरिश्ते से कम नहीं थी. गांव के लोगों ने काली को एक साधारण आवारा कुत्ता नहीं, बल्कि अपने रक्षक के रूप में सम्मान दिया. उसके अंतिम संस्कार के लिए विशेष व्यवस्था की गई. काली के शव को फूलों से सजाया गया और सफेद कपड़े में लपेटकर पूरे गांव में सम्मानपूर्वक अंतिम यात्रा निकाली गई._

More Stories
नई दिल्ली18अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
रायगड17अगस्त26*अंमली पदार्थांविरोधात जनजागृती अभियान; व्यसनमुक्त समाजासाठी पुढाकार
मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*