मथुरा4अप्रैल25*पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा महोदय द्वारा शुक्रवार की परेड का निरीक्षण किया गया-*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपी आजतक
मथुरा*श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा महोदय* द्वारा *रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउन्ड* पर शुक्रवार की परेड़ का निरीक्षण किया गया।
➡️निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन किया गया । तत्पश्चात पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता विकसित करने हेतु दौड़ लगवाई गई तथा एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी करवाई गई तथा उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
➡️महोदय द्वारा भोजनालय, परिवहन शाखा, पुलिस लाइन परिसर व सशत्रागार आदि का निरीक्षण किया गया एवं क्वार्टर गार्द पर सशस्त्र गार्द द्वारा महोदय को सलामी दी गयी एवं अर्दली रूम के दौरान सम्बन्धित को उच्च कोटि का अनुशासन बनाये रखने तथा कर्तव्यनिष्ठा पूर्वक ड्यूटी के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए गये ।
More Stories
दिल्ली 21 अक्टूबर 26*🇮🇳 पैरा एशियाई खेलों में भारत का डबल धमाका, हाई जंप में गोल्ड-सिल्वर तो शॉट पुट में क्लीन स्वीप 🥇🥈🥉
पूर्णिया बिहार 21 अक्टूबर 2026*पूर्णिया में शहीदों को सलाम! पुलिस संस्मरण दिवस पर IG-SSP ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली 31 अक्टूबर 26*बीजेपी को सहयोगी संजय निषाद का अल्टीमेटम!