मथुरा29जनवरी24*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा 5.57 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया *गिरफ्तार-*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा अपराधों की रोकथाम, जीरो ड्रग्स अभियान एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु व संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा के निर्देशन में एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थाना वृन्दावन मथुरा पुलिस द्वारा अथक मेहनत व लगन से गश्त चैकिंग के दौरान दिनांक 29.01.2024 को कालीदह से श्रीजी वाटिका को जाने वाले रास्ते से अभियुक्त 1. लोहरे पुत्र नत्थी सिंह निवासी वीआईपी पार्किग भक्ति बिहार कालौनी वृन्दावन मथुरा को 5.57 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामद स्मैक के आधार पर थाना वृन्दावन मथुरा पर मु0अ0स0 51/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा है ।
मथुरा से पत्रकार नितेश सैनी की रिपोर्ट युपी आजतक

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*छात्र का हुजूम उतरे सड़क पर छात्रों ने मचाया बवाल,कई वाहनों को किया तोड़फोड़,
लखनऊ25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🔳 दोपहर_समाचार 🔳*