मथुरा28अप्रैल*25000/-रुपये का ईनामिया अन्तर्राजीय बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे।
*थाना सदर बाजार पुलिस व एस0ओ0जी0 टीम की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता, अन्तर्राज्यीय गैंग का सदस्य/लूटेरा व 25000/- रुपये का पुरस्कार घोषित ईनामियां/वाँछित को गोकुल बैराज के पास कच्चा रास्ते पर चेकिंग के समय पुलिस मुठभेड़ के दौरान हुआ घायल/गिरफ्तार तथा कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 04 कारतूस .315 बोर (03 खोखा व 01 जिन्दा), एक चोरी की स्कूटी बरामद ।*
*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा* के निर्देशन में ईनामियां अपराधियोँ/साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार मय पुलिस टीम व एस0ओ0जी0 टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना हाजा पर पंजीकृत अभियोग में वाँछित एंव जनपद मथुरा से 25000/- हजार रुपये का इनामियाँ अपराधी/अन्तर्राज्यीय गैंग का शातिर लूटेरा अभियुक्त राजवीर पुत्र होतीलाल निवासी नगला घनश्याम थाना जलेसर जनपद एटा को दिनांक 27.04.2023 को गोकुल बैराज के पास कच्चा रास्ते पर चेकिंग के समय पुलिस मुठभेड के दौरान घायल हो जाने की अवस्था में गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 03 अदद खोखा कारतूस तथा एक चोरी की स्कूटी बरामद । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया । गिरफ्तार/घायल अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त–*
राजवीर पुत्र होतीलाल निवासी नगला घनश्याम थाना जलेसर जनपद एटा
*आपराधिक इतिहास–*
1.मु0अ0सं0 189/2014 धारा 394/411/34 भादवि थाना सदर बाजार मथुरा
2.मु0अ0सं0 76/15 धारा 174ए भादवि थाना सदर बाजार मथुरा
3.मु0अ0सं0 447/22 धारा 379/411 भादवि थाना जैत मथुरा
*अभियुक्त से बरामदगी का विवरण–*
1.एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा व 03 अदद खोखा कारतूस .315 बोर
2.एक चोरी की स्कूटी
*नोट–* अभियुक्त लूट/चोरी/अवैध शस्त्र रखने आदि का अभ्यस्त अपराधी है। अभियुक्त पर लूट के लगभग कुल 08 मुकदमें जनपद फरीदाबाद (हरियाणा) व लगभग लूट/चोरी के लगभग 03 मुकदमें जनपद अलीगढ़ व चोरी का 01 मुकदमा जनपद जबलपुर (मध्य प्रदेश) में पंजीकृत हैं । अन्य अभियोगों की जानकारी पुलिस द्वारा की जा रही है ।
*गिरफ्तार करने वाले अधि0/कर्म0गणो के नाम—*
1.प्र0नि0 श्री जसवीर सिंह थाना सदर बाजार मथुरा
2.उ0नि0 श्री राकेश कुमार (एसओजी प्रभारी)
3.है0का0 1049 बलराम सिंह थाना सदर बाजार मथुरा
4.है0का0 1653 विकास गौतम थाना सदर बाजार मथुरा
5. हे0का0 1116 अजेन्द्र सिंह एस0ओ0जी0 टीम
6. हे0का0 1617 अभिनय यादव एस0ओ0जी0 टीम
7.हे0का0 1625 दीपक पचौरी एस0ओ0जी0 टीम
9.हे0का0 1052 सुधीर कुमार एस0ओ0जी0 टीम
10. हे0का0 1814 गजेन्द्र सिंह एस0ओ0जी0 टीम
11.का0 1624 रोहित कुमार थाना सदर बाजार मथुरा
12.का0 1670 सोनू सांगवान एस0ओ0जी0 टीम
13.का0 1666 दीपक कुमार एस0ओ0जी0 टीम
14.का0 515 पीताम्बर सिंह एस0ओ0जी0 टीम
15.का0 चालक पुष्पेन्द्र यादव एस0ओ0जी0 टीम
[28/04, 6:45 pm] Dr Ajay Verma: मथुरा से क्राइम रिपोर्टर डॉ अजय वर्मा न्यूज़ चैनल यूपी आज तक से

More Stories
कानपुर नगर 22मार्च 26*बिल्हौर में PWD की ‘गुंडागर्दी’ के खिलाफ गरजीं रचना सिंह:
पंजाब 22 मार्च 26*पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़े चम्बा के पति-पत्नी, गाड़ी के डैशबोर्ड में छिपा रखी थी नशे की खेप*
लखनऊ22 मार्च 26*भाजपा लखनऊ महानगर की कार्यकारणी की गई घोषणा*