मथुरा से लवकुश शर्मा की रिपोर्ट यूपीआजतक
मथुरा23मई26*यूपी-112 कर्मियों की कार्यदक्षता सुधार हेतु सम्मेलन आयोजित
मथुरा। रिजर्व पुलिस लाइन मथुरा के सभागार में शुक्रवार को यूपी-112 में तैनात पीआरवी कर्मियों की कार्यदक्षता, व्यवहार कुशलता एवं जनता के प्रति पुलिस के विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नोडल अधिकारी यूपी-112 सुरेश चंद्र रावत ने की।
जनपद मथुरा में संचालित 66 चार पहिया एवं 21 दो पहिया कुल 87 पीआरवी वाहनों पर तैनात पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए एएसपी ग्रामीण ने रिस्पांस टाइम, जनता से प्राप्त फीडबैक, रात्रि चेकिंग, थाना पुलिस के साथ समन्वय, टर्नआउट, जोनल एवं सेक्टर चेकिंग, रोस्टर के अनुसार भ्रमण, इवेंट रजिस्टर के रखरखाव तथा पीटीजेड व बॉडी वॉर्न कैमरों के प्रभावी प्रयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सम्मेलन में प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 देवपाल पुंडीर, उपनिरीक्षक एमटी यूपी-112 नीतू सिंह सहित जनपद की समस्त पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने प्रतिभाग किया। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने गूगल लिंक के माध्यम से भी सहभागिता की तथा ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं और घटनाओं में कमी लाने हेतु सुझाव दिए।
पुलिस कर्मियों द्वारा यमुना पुल पर आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए दोनों ओर जाली लगाने, नदी किनारे तैनात पीआरवी वाहनों पर लाइफ जैकेट, रस्सा एवं रिंग उपलब्ध कराने, कोसी-छाता रोड पर अनावश्यक कट बंद कराने तथा भूसा व ईंटों से भरे ट्रैक्टरों के संचालन को रात्रि 11 बजे के बाद तक सीमित करने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। एएसपी ग्रामीण ने संबंधित विभागों से पत्राचार कर इन सुझावों को लागू कराने का आश्वासन दिया।
सम्मेलन में निर्देशित किया गया कि जनता से संवाद के दौरान सभी पुलिस कर्मी बॉडी वॉर्न कैमरा धारण करें तथा मृदुल भाषा का प्रयोग करें। हाईवे एवं एक्सप्रेस-वे पर तैनात पीआरवी वाहनों को पीटीजेड कैमरों की रिकॉर्डिंग लगातार चालू रखने के निर्देश भी दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि वर्तमान में यूपी-112 के कार्यों से 93 प्रतिशत कॉलर संतुष्ट हैं, जिसे बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि जनपद मथुरा का औसत रिस्पांस टाइम 5 मिनट है, जिसके चलते मथुरा प्रदेश के शीर्ष पांच जनपदों में शामिल है। इसे लगातार बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी पुलिस कर्मियों को अनुशासन एवं व्यवहार को पुलिस कार्यों के अनुरूप रखने के लिए प्रेरित किया गया।

More Stories
लखनऊ23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
हरिद्वार23अगस्त26*31वां विशाल भंडारा और सोनीपत ज्योत महोत्सव, 21 से 23 अगस्त तक विशेष आयोजन
कटनी23अगस्त26*कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक रहीं नेहा पच्चीसिया ने वर्दी को पहली बार नहीं किया दागदार, एयर होस्टेस से सीएसपी तक का सफर*