May 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अलीगढ़23मई26*लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती को लेकर आवश्यक बैठक संपन्न

अलीगढ़23मई26*लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती को लेकर आवश्यक बैठक संपन्न

अलीगढ़ से उमेश पाली की रिपोर्ट यूपीआजतक

अलीगढ़23मई26*लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती को लेकर आवश्यक बैठक संपन्न

हाथरस। न्याय एवं समानता की प्रतीक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले भव्य शोभायात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर कुलदीप बिहार में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक श्री सी.पी. सिंह सोगरा एवं श्री वीरेंद्र सिंह इंस्पेक्टर साहब की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई, जबकि संचालन सतीश चंद्र नायक द्वारा किया गया।
बैठक का शुभारंभ लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने गगनभेदी नारों के साथ लोकमाता के आदर्शों को याद किया और समाज में न्याय, समानता एवं सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
बैठक में आगामी जयंती कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को सौंपी गईं। वक्ताओं ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन समाज सेवा, धर्मनिष्ठा और जनकल्याण की प्रेरणा देता है, इसलिए उनकी जयंती को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दिनांक 24 मई 2026 को मॉडर्न कन्वेंट इंटर कॉलेज, रामबाग कॉलोनी, रामघाट रोड अलीगढ़ में शाम 5 बजे एक और समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें तैयारियों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी तथा अंतिम कार्ययोजना को स्वरूप दिया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आचार्य राम सिंह बघेल, एडवोकेट जवाहरलाल बघेल, गोवर्धन सिंह दरोगा जी, केवल सिंह दरोगा जी, शिवनाथ सिंह दरोगा जी, डॉक्टर साहूकार सिंह, दारा सिंह, निरंजन सिंह सभासद, चोब सिंह कानूनगो, हाकिम सिंह पाल, राम अवतार सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम आयोजकों ने सभी समाजबंधुओं एवं कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की