मथुरा22दिसंबर25* बाज़ार की थाली में आखिर ऐसा क्या परोसा जा रहा है, जो दवा से पहले ही बीमारी का कारण बन रहा है?
मथुरा से चंद्रवीर सिंह की खास खबर न्यूज़ यूपीआजतक
मथुरा जनपद में हालिया छापामार कार्रवाइयों ने इस प्रश्न का भयावह उत्तर सामने रख दिया है। गोवर्धन पूजा और भाईदूज जैसे पावन पर्वों के अवसर पर, जब शुद्धता और प्रसाद की भावना सर्वोपरि होनी चाहिए थी, तब अस्वच्छ हालात में ढोया जा रहा लगभग 880 किलोग्राम दूषित पनीर नष्ट कराया गया। डेयरी से दूषित मिल्क क्रीम और घी जब्त हुए। बरसाना में प्रसाद के रूप में वितरित होने वाले पेड़ों के नमूने जांच के लिए भेजे गए। वृंदावन में सोया सॉस और वेज चटनी तक संदिग्ध पाई गईं। और सबसे चिंताजनक—ब्रांडेड भरोसे की आड़ में डुप्लीकेट कार्बोनेटेड ड्रिंक की सैकड़ों पेटियाँ जब्त हुईं

More Stories
देवबंद19मई26*ईमानदार निष्पक्ष अधिकारी रोजंत त्यागी चढ़े सियासी भेंट
मुंबई19मई26* बुलडोजर एक्शन, बांद्रा ईस्ट के ये 500 अवैध निर्माण ध्वस्त,*
कानपुर नगर19मई26*20 मई को दवा दुकानों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश*