मथुरा21मई2023*तुमौला ग्राम में पैसे मांगने पर मारपीट व फायरिंग करने की घटना में शामिल एक अभियुक्त गिरफ्तार।
*थाना कोसीकलाँ पुलिस द्वारा तुमौला ग्राम में पैसे मांगने पर मारपीट व फायरिंग करने की घटना में शामिल एक अभियुक्त मय अवैध असलाह सहित किया गिरफ्तार-*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मथुरा के आदेशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय छाता के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां के कुशल नेतृत्व मे थाना कोसीकलाँ पुलिस द्वारा थाना कोसीकलाँ क्षेत्र में ग्राम तुमौला में पैसे माँगने पर मारपीट व फायरिंग करने की घटना में शामिल एक अभियुक्त को मय अवैध असलाह के गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई ।
*घटना का विवरणः-*
थाना क्षेत्र कोसीकलाँ में ग्राम तुमौला के निवासी प्रथम पुत्र हरिसिंह नें पपेश उर्फ हरेकिशन से अपनी दुकान के उधार के पैसें मांगे थे, जिस बात पर नाराज होकर पपेश उर्फ हरेकिशन नें अपने परिवारीजनों को साथ लेकर प्रथम व उसके परिवारीजनों के साथ मारपीट गाली गलौज की घटना की तथा भागते समय प्रथम को जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायरिंग करते हुए भाग गये, उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना कोसीकलाँ पर वादी श्री हरी सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम तूमौला थाना कोसीकलाँ तहसील छाता जिला मथुरा की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ। जिसके तुरन्त बाद से ही पुलिस टीम अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी के लिए मामूर हुई ।
*पुलिस कार्यवाही का विवरणः-*
दिनांक 20.05.2023 को पुलिस टीम थान कोसीकलाँ को उक्त प्रकरण में एक बडी सफलता उस समय हाथ लगी जब उक्त प्रकरण में शामिल अभियुक्तगण में से एक अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर नंदगांव रोड पर तूमौला मोड से करीब 100 मीटर पहले से समय करीब 00.45 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 20.05.2023 को पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि दि0 11.05.2023 को गांव तूमौला में झगड़ा करने वाला अभियुक्त अरुण कुमार अवैध तंमचा लिए तूमौला मोड पर कहीं जाने की फिराक में खडा है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो उक्त अभियुक्त नें मौके से भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम द्वारा भागने का मौका दिये बिना पकड लिया गया। पकडे गये अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तंमचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ, पकडे गये अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि हमने दि0 11.05.2023 को अपने गांव तूमौला में मेरे ही गांव के प्रथम व रोहताश पुत्रगण हरि सिंह के साथ लडाई के बाद हवाई फायर करते हुआ भाग गया था। अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*बरामदगी का विवरणः-*
एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर।
एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर।
*गिरफ्तार अभियुक्तः–*
अरुण पुत्र चरन सिंह नि0 गांव तूमौला थाना कोसीकलां मथुरा उम्र करीब 23 वर्ष।
*आपराधिक इतिहासः-*
अरुण पुत्र चरन सिंह नि0 गांव तूमौला थाना कोसीकलां मथुरा उम्र करीब 23 वर्ष।
मु0अ0सं0 330-2023 धारा 147/148/323/452/354B/504/506 IPC व 3-25-27 आर्म्स एक्ट थाना कोसीकलाँ मथुरा।
अन्य थानो से जानकारी की जा रही है –
*गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*
1. श्री अनुज कुमार थाना प्रभारी थाना कोसीकलाँ मथुरा ।
2. उ0नि0 श्री निशान्त पायल चौकी प्रभारी जिन्दल चौराहा थाना कोसीकलाँ मथुरा।
3. का0 1953 भरत सिंह थाना कोसीकलाँ मथुरा।

More Stories
अयोध्या २५ फरवरी २६ * विवादित फ़िल्म यादव जी की लव स्टोरी को प्रतिबंधित किये जाने के लिए दिया गया मांगपत्र
दिल्ली २५ फरवरी २६ * दिल्ली से बनारस के बीच चलेगी बुलेट ट्रेन•••4 घण्टे में दिल्ली से बनारस••••!
लखनऊ २५ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….